फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   100 feet tricolor will hoist on varanasi cantt railway station

वाराणसी के कैंट रेलवे स्टेशन पर लगेगा 100 फीट ऊंचा तिरंगा

Tue, 27 Nov 2018 05:09 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी Updated Tue, 27 Nov 2018 05:09 PM IST
विज्ञापन
100 feet tricolor will hoist on varanasi cantt railway station
वाराणसी के कैंट रेलवे स्टेशन
वाराणसी के कैंट रेलवे स्टेशन, दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन सहित 75 प्रमुख स्टेशनों पर अब सौ फीट ऊंचा तिरंगा फहराया जाएगा। रेलवे प्रशासन ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है। उत्तर मध्य रेलवे (एनसीआर) के इलाहाबाद जंक्शन समेत जोन के छह प्रमुख स्टेशनों पर अब सौ फीट ऊंचा तिरंगा फहराएगा।
विज्ञापन


एनसीआर प्रशासन अपने ए वन ग्रेड के स्टेशनों पर इसकी शुरूआत करेगा। रेलवे बोर्ड के निर्देश पर यह काम 31 दिसंबर तक किया जाना है। भारतीय रेलवे देश के 75 सबसे व्यस्त रेलवे स्टेशनों के परिसर में 31 दिसंबर 2018 तक सौ फीट ऊंचा राष्ट्रध्वज लगाने का काम पूरा कर लेगा।
विज्ञापन


इस बाबत रेलवे बोर्ड ने सभी क्षेत्रीय रेलवे को आदेश पत्र भी जारी किया है। 75 स्टेशनों की सूची में एनसीआर जोन के इलाहाबाद जंक्शन, कानपुर सेंट्रल, मथुरा जंक्शन, आगरा कैंट, झांसी जंक्शन और ग्वालियर स्टेशनों के नाम शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा सूबे में अन्य जोनल रेलवे के अधीन आने वाले दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, गोरखपुर, लखनऊ, लखनऊ जंक्शन, वाराणसी कैंट, बरेली जंक्शन और उत्तराखंड के हरिद्वार एवं देहरादून रेलवे स्टेशनों पर भी राष्ट्रीय ध्वज आने वाले दिनों में लगाया जाएगा। रेल यात्रियों में राष्ट्रभक्ति की भावना को बढ़ावा देने के लिए इन स्टेशनों पर सौ फीट ऊंचा तिरंगा लगाए जाने की कार्रवाई सबंधित जोनल रेलवे ने की है।

इनका कहना है

100 feet tricolor will hoist on varanasi cantt railway station
तिरंगा
रेलवे बोर्ड के कार्यकारी निदेशक स्टेशन विकास विवेक सक्सेना की ओर से जारी यह आदेश एनसीआर समेत सभी जोनल रेलवे को मिल चुका है। एनसीआर के पीआरओ डा. अमित मालवीय का कहना है कि ए वन ग्रेड के स्टेशनों पर शीघ्र ही बोर्ड की गाइड लाइन के तहत राष्ट्रीय ध्वज लगा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed