फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   100 bigha illegal plotting demolished by JCB from VDA

100 बीघा अवैध प्लाटिंग पर चला वीडीए का जेसीबी

Thu, 05 Mar 2020 01:20 AM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Thu, 05 Mar 2020 01:20 AM IST
विज्ञापन
100 bigha illegal plotting demolished by JCB from VDA
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

वाराणसी विकास प्राधिकरण भले ही न्यू काशी योजना को लेकर गंभीर हो, मगर उसकी योजना पर अवैध प्लाटिंग करने वाले ग्रहण लगाने में जुटे हैं। एनएच-56 पर 100 बीघे से अधिक जमीन पर अवैध प्लाटिंग करा दी गई थी। करीब 100 बीघा से अधिक अवैध प्लाटिंग पर बुधवार को वीडीए के 13 जेई की टीम ने तीन जेसीबी से ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की। वीडीए की इस कार्रवाई से एनएच से सटे गांवों में हड़कंप मच गया।

विज्ञापन

 

 

विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष राहुल पांडेय को अवैध प्लाटिंग की शिकायत मिली थी। प्रवर्तन टीम के लीडर संयुक्त सचिव परमानंद यादव ने सभी 13 जेई व उनके स्टाफ को वीसी के पोर्टिको में बुलाया और जेसीबी लेकर तत्काल एनएच-56 वाराणसी-बाबतपुर मार्ग पर रवाना होने को कहा।

विज्ञापन

हरहुआ से आगे अहरक, सातो महुआ से सटे बिजली विभाग के हाईडिल के पास टीम रूकी और वहीं से ध्वस्तीकरण की कार्रवाई शुरू कर दी। टीम सुबह से लेकर अपराह्न करीब 3.30 बजे तक कार्रवाई की। इस दौरान जितने भी वहां अवैध प्लाटिंग, साईट आफिस और बाउंड्री बनाई गई थी उसे जमींदोज कर दिया। हाईडिल से लेकर सर सैय्यद कालेज के आगे मोड़ तक कार्रवाई हुई। व्यापक पैमाने पर हुई इस कार्रवाई से पूरे हाईवे व उससे सटे गांवों में हड़कम्प मचा रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

अभियंता के साथ धक्का-मुक्की, युवक हिरासत में

सर सैय्यद कालेज के पास जब वीडीए की टीम कार्रवाई कर रही थी इस दौरान एक युवक टीम की कार्रवाई का विरोध करने लगा। सफारी से पहुंचे युवक ने टीम को बाउंड्रीवाल गिराने से मना किया तो अभियंताओं ने कहा कि कार्रवाई होने दें, व्यवधान न डाले। बातचीत के दौरान युवक और अभियंता के बीच धक्का-मुक्की होने लगी। तभी बाकी टीम के सदस्यों ने युवक को पकड़ पिटाई शुरू कर दी। युवक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed