फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   urdu teacher recruitment in up

यूपी: 4260 उर्दू शिक्षकों की भर्ती, जानिए कौन होंगे पात्र?

Fri, 02 Aug 2013 12:04 AM IST
शैलेंद्र श्रीवास्तव
शैलेंद्र श्रीवास्तव Updated Fri, 02 Aug 2013 12:04 AM IST
विज्ञापन
urdu teacher recruitment in up

उत्तर प्रदेश के लखनऊ में राज्य सरकार मोअल्लिम-ए-उर्दू वालों को प्राइमरी स्कूलों में उर्दू शिक्षक के पद पर इसी माह तैनाती प्रक्रिया शुरू करने की तैयारी में है।

विज्ञापन


मोअल्लिम वालों के लिए 4280 शिक्षक के पद आरक्षित कर दिए गए हैं। आवेदन ऑनलाइन ही लिए जाएंगे। ऐच्छिक जिलों में आवेदन की छूट होगी।

इसके लिए 11 अगस्त 1997 से पूर्व वाले ही पात्र होंगे। बेसिक शिक्षा परिषद ने जिलेवार पदों के साथ शासन को प्रस्ताव भेज दिया है। टीईटी रिजल्ट आने के तुरंत बाद भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी, ताकि उन्हें शीघ्र ही शिक्षक बना दिया जाए।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश में मोअल्लिम वालों को शिक्षक पद के लिए अपात्र मान लिया गया था। इस संबंध में सुप्रीम कोर्ट में वाद भी चल रहा था, लेकिन इसे वापस लेकर मोअल्लिम को शिक्षक पद के लिए पात्र मान लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अल्पसंख्यक समुदाय के पास यह उपाधि होने की वजह से सरकार इन्हें जल्द शिक्षक बनाना चाहती थी, लेकिन टीईटी के चलते इसमें अड़ंगा आ रहा था। राज्य सरकार ने बीच का रास्ता निकालते हुए मोअल्लिम वालों के लिए भाषा टीईटी आयोजित की।

टीईटी का रिजल्ट 10 अगस्त को आने की संभावना है। इसके पहले बेसिक शिक्षा परिषद मोअल्लिम वालों को शिक्षक पद पर भर्ती प्रक्रिया के लिए सभी जरूरी औपचारिकताएं पूरी कर लेना चाहती है।


बड़े जिलों में उर्दू शिक्षक के अधिक पद हैं। मोअल्लिम वालों के लिए मेरिट का मानक नहीं रखा गया है। इसके लिए केवल 11 अगस्त 1997 के पहले वाले ही पात्र होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed