फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   CM Yogi handed over appointment letters to 470 sportspersons in UP Police

यूपी: 'पहले पीडीए यानी प्रदेश डुबाओ अलायंस था', सीएम योगी बोले- अब एनडीए यानी नौकरी देंगे अलायंस की सरकार है

Thu, 08 Oct 2026 04:46 PM IST
Bhupendra Singh अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: Bhupendra Singh Updated Thu, 08 Oct 2026 04:46 PM IST
सार

यूपी पुलिस में चयनित 470 खिलाड़ियों को सीएम योगी ने नियुक्ति पत्र सौंपे। नियुक्ति पत्र पाकर उन सभी के चेहरे खिल उठे। इस मौके पर सीएम ने कहा कि पहले पीडीए यानी प्रदेश डुबाओ अलायंस की सरकार थी। अब एनडीए यानी नौकरी देंगे अलायंस की सरकार है। आगे पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
CM Yogi handed over appointment letters to 470 sportspersons in UP Police
सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश पुलिस में कुशल खिलाड़ी कोटे के तहत चयनित 470 खेल प्रतिभाओं को गुरुवार को नियुक्ति पत्र वितरित किए गए। सीएम योगी आदित्यनाथ ने उन्हें नियुक्ति पत्र सौंपे। साथ ही नियुक्ति पाने वाले सभी खिलाड़ियों को उनके स्वर्णिम भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम लोक भवन सभागार में हुआ। 

विज्ञापन


कुशल खिलाड़ी कोटे के तहत चयनित अभ्यर्थियों में 43 उप निरीक्षक (नागरिक पुलिस), 295 आरक्षी (नागरिक पुलिस) और 132 आरक्षी (पीएसी) शामिल हैं। अब ये सभी खिलाड़ी पुलिस विभाग में अपनी सेवाएं देंगे।

विज्ञापन

आपकी मेहनत का फल है यह नौकरी

इस मौके पर सीएम योगी ने कहा कि आप सभी लोगों की अब जर्सी से वर्दी की यात्रा शुरू हुई है। उन्होंने चयनित खिलाड़ियों से पूछा क्या किसी ने आपसे कोई पैसा मांगा है, क्या किसी से सिफारिश करने की जरूरत पड़ी? सब लोग ध्यान रखिए ये सरकार का कोई अहसान नहीं है, बल्कि आपकी मेहनत का फल है।  

विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि 2017 से पहले पुलिस में खिलाड़ियों के सीधी भर्ती का कोई रास्ता नहीं था। हमने इसे शुरू कराया। 470 खिलाड़ियों को आज नियुक्ति पत्र दे रहे हैं। 500 से ज्यादा के चयन की प्रक्रिया चल रही है। ओलंपिक, कॉमनवेल्थ या एशियाई खेलों में जिन्होंने मेडल जीता है, हमने उन्हें सीधी भर्ती से यूपी पुलिस में डिप्टी एसपी का पद दिया है। ऐसे सात खिलाड़ियों को हम नौकरी दे चुके हैं। 2017 से पहले यह संभव नहीं था। 

Trending Videos

CM Yogi handed over appointment letters to 470 sportspersons in UP Police
नियुक्ति पत्र सौंपते सीएम योगी। - फोटो : UP Gov YT Channel

64 हजार हेक्टेयर लैंड को माफिया के कब्जे से खाली कराई

सीएम ने आगे कहा कि यूपी के अंदर एक समय था जब सूर्योदय से लेकर सूर्यास्त तक ही जिंदगी होती थी। इससे पहले और बाद में घर से नहीं निकल सकते थे। 64 हजार हेक्टेयर लैंड को हम लोगों ने माफिया के कब्जे से खाली कराई। हम खेल ग्राउंड, मिनी स्टेडियम और हर मंडल में एक स्पोर्ट्स कॉलेज देने जा रहे हैं। आज यूपी में अपनी स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी होने जा रही है। हम प्रधानमंत्री की उस बात से सहमत हैं। जिसमें उन्होंने कहा कि नशे के खिलाफ हमारा कोई ब्रांड एंबेसडर बन सकता है तो खिलाड़ी बन सकता है। जो खेलेगा वो खिलेगा।  

सीएम ने डीजीपी से कहा कि इन सब खिलाड़ियों को एक-एक गांव गोद दे दीजिए। वहां पर ये लोग खेलकूद के कार्यक्रम कराएं। उन्होंने खिलाड़ियों से कहा कि आप लोग अपनी प्रैक्टिस को कभी छोड़ना मत। आपकी असली प्रतिभा पसीने में है। यह अभी शुरुआत है। आगे प्रमोशन के बहुत विकल्प हैं। उन्होंने युवाओं को नसीहत दी कि ज्यादातर युवा रील में व्यस्त हैं। रील में लाइक मिलते हैं, लेकिन खेल में लाइफ मिलती है। चुनना आपको है। 

योगी ने बताया पीडीए और एनडीए का अर्थ

उन्होंने पीडीए को निशाने पर लिया। कहा कि पहले प्रदेश डुबाओ अलायंस था। वही लोग नौकरियों में डाका डालते थे। उनके राज में सैफई और सिफारिश था। आज एनडीए की सरकार है, यानी नौकरी देंगे अलायंस की सरकार है। अब हमने ऐसी व्यवस्था बना दी है, कि कोई आपकी नौकरी, आपके प्रमोशन को टाल नहीं सकता। यदि किसी ने कोशिश भी की तो फिर हम उसे टाल देंगे। 

सीएम ने कहा कि पहले की सरकार ने 10 लाख गुंडे खड़े किए थे। हमने 10 लाख युवाओं को नौकरी दी है। पहले हर दिन हत्या जैसी खबरें आती थीं। रिवर फ्रंट घोटाले की खबर आती थी। लेकिन, आज खबर आती है कि मेरठ में खुलेगी स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी। जब सपा युवाओं की नियुक्तियों की बात करती है तो लगता है पानी में तैरने वाला मगरमच्छ शांति का संदेश दे रहा हो। ऐसे शांति का संदेश देने वाले मगरमच्छों से सावधान रहिए।

‘नई खेल संस्कृति’ को बताया बदलाव की तस्वीर

इससे पहले सीएम योगी ने एक्स पर पोस्ट करके कहा कि मैदान में मेधा, उपलब्धि पर सम्मान और प्रतिभा को राष्ट्र सेवा का अवसर देना ही ‘नए उत्तर प्रदेश’ की नई खेल संस्कृति है। इसी संस्कृति को आगे बढ़ाते हुए पुलिस विभाग में कुशल खिलाड़ी कोटे के तहत चयनित 470 खिलाड़ियों को नियुक्ति पत्र दिए गए।

सीएम ने कहा कि खिलाड़ियों के लिए खुल रहे सरकारी सेवा के ये द्वार उस बदलाव की तस्वीर हैं, जो प्रदेश ने वर्ष 2017 के बाद देखा है। उनके मुताबिक इससे पहले खेल कोटा उपेक्षित था और भर्तियों में प्रतिभा से अधिक सिफारिश और पहुंच की चर्चा होती थी।

विभिन्न विभागों में 534 से अधिक खिलाड़ियों की सीधी भर्ती

सीएम ने दावा किया कि डबल इंजन सरकार ने खेल प्रतिभाओं को रोजगार और सुरक्षित भविष्य से जोड़ने का काम किया है। इसी का परिणाम है कि विभिन्न विभागों में अब तक 534 से अधिक खिलाड़ियों की सीधी भर्ती हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed