फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP Big News Gomti River surges in Lucknow; Premanand returns to ashram after 14 days; 470 sportsperson

UP Big News: लखनऊ में गोमती नदी का उफान, 14 दिन बाद आश्रम पहुंचे प्रेमानंद; पीडीए यानी प्रदेश डुबाओ अलायंस

Thu, 08 Oct 2026 05:28 PM IST
Akash Dwivedi डिजिटल डेस्क, लखनऊ
डिजिटल डेस्क, लखनऊ Published by: Akash Dwivedi Updated Thu, 08 Oct 2026 05:28 PM IST
सार

UP Big News: उत्तर प्रदेश में आज दिनभर राजनीति से लेकर प्रशासन, अपराध, विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य और मौसम तक कई अहम घटनाएं सामने आईं। राज्य के अलग-अलग जिलों से जुड़ी कई बड़ी खबरें सुर्खियों में रहीं, जिनका सीधा असर आम जनता की जिंदगी पर पड़ता है। आइए एक ही खबर में पढ़ते हैं, उत्तर प्रदेश की आज की सबसे बड़ी और अहम खबरें।

विज्ञापन
UP Big News Gomti River surges in Lucknow; Premanand returns to ashram after 14 days; 470 sportsperson
UP Big News - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

UP Big News: हम आपके लिए उत्तर प्रदेश से जुड़ी दिनभर की सभी प्रमुख और अहम खबरों का संक्षिप्त, लेकिन प्रभावी सार लेकर आए हैं। हालांकि 'पूरी खबर पढ़े' पर क्लिक करके आप उस खबर को विस्तृत रूप में पढ़ सकते हैं। यहां प्रदेश से लेकर जिला स्तर तक की घटनाओं के बारे में तथ्यात्मक और सटीक जानकारी आपको मिलेगी। राज्य में क्या बदला? कहां क्या हुआ? कौन-सी खबरें सुर्खियां बनीं? सब कुछ एक ही जगह पर पढ़ सकते हैं। आइए, आज की उत्तर प्रदेश की बड़ी खबरों पर विस्तार से नजर डालते हैं।

विज्ञापन


Trending Videos

UP Big News Gomti River surges in Lucknow; Premanand returns to ashram after 14 days; 470 sportsperson
लखनऊ में बाढ़। - फोटो : amar ujala

लखनऊ में गोमती का उफान, पैदल निकलना भी दूभर

मंजर कितनी तेजी से बदल सकता है, इसकी बानगी बुधवार शाम गोमतीनगर विस्तार में देखने को मिली। जिस इकाना स्टेडियम में मंगलवार रात भारत-वेस्टइंडीज का रोमांच देखने के लिए करीब 48 हजार क्रिकेट प्रेमी जुटे थे, ठीक 24 घंटे बाद उसी इलाके की सड़कें पानी में डूब गईं। गोमती नदी के बढ़े जलस्तर का असर रात होते-होते इतना बढ़ गया कि प्लासियो मॉल के सामने की दोनों लेन पूरी तरह जलमग्न हो गईं। मुख्य सड़क दरिया जैसी नजर आने लगी। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
विज्ञापन

UP Big News Gomti River surges in Lucknow; Premanand returns to ashram after 14 days; 470 sportsperson
संत प्रेमानंद - फोटो : अमर उजाला

शिष्य रसिक दुलारी शरण की मौत के 14 दिन बाद केली कुंज आश्रम पहुंचे संत प्रेमानंद

शिष्य रसिक दुलारी शरण की मौत के 14 दिन बाद संत प्रेमानंद महाराज गुरुवार सुबह केली कुंज आश्रम पहुंचे। वे सुबह करीब सवा पांच बजे गाड़ियों के काफिले से मांट के जहांगीरपुर खादर स्थित यमुना विहार कुंज आश्रम से केली कुंज पहुंचे थे। संत के वृंदावन आने के वीडियो वायरल हो रहे हैं। 



वृंदावन परिक्रमा मार्ग सुबह तड़के संत प्रेमानंद महाराज को कार में बैठा देखकर उनके भक्तों की भीड़ लग गई। उनके अनुयायी उनकी एक झलक देखने को उनके पीछे दौड़ पड़े। उनकी एक झलक पाने और दर्शन के लिए श्रद्धालु आश्रम तक पीछे-पीछे गए तथा 'श्री हरिवंश' और 'राधे-राधे' के जयकारे लगाने लगे।

प्रेमानंद महाराज लगभग 20 मिनट तक केली कुंज आश्रम में रुके। इसके बाद वे वहां से वाराह घाट स्थित अपने गुरु श्री हित गौरांगी शरण महाराज के आश्रम पहुंचे, जहां उन्होंने करीब 20 मिनट रुककर गुरुदेव के दर्शन किए। इसके पश्चात वे मांट स्थित यमुना विहार कुंज आश्रम के लिए चले गए। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन

UP Big News Gomti River surges in Lucknow; Premanand returns to ashram after 14 days; 470 sportsperson
सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : UP Gov YT Channel

'पीडीए यानी प्रदेश डुबाओ अलायंस'

उत्तर प्रदेश पुलिस में कुशल खिलाड़ी कोटे के तहत चयनित 470 खेल प्रतिभाओं को गुरुवार को नियुक्ति पत्र वितरित किए गए। सीएम योगी आदित्यनाथ ने उन्हें नियुक्ति पत्र सौंपा। साथ ही नियुक्ति पाने वाले सभी खिलाड़ियों को उनके स्वर्णिम भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम लोक भवन सभागार में हुआ। 

कुशल खिलाड़ी कोटे के तहत चयनित अभ्यर्थियों में 43 उप निरीक्षक (नागरिक पुलिस), 295 आरक्षी (नागरिक पुलिस) और 132 आरक्षी (पीएसी) शामिल हैं। अब ये सभी खिलाड़ी पुलिस विभाग में अपनी सेवाएं देंगे। पढ़ें पूरी खबर

UP Big News Gomti River surges in Lucknow; Premanand returns to ashram after 14 days; 470 sportsperson
रामविलास पासवान की पुण्यतिथि पर सीएम योगी ने अर्पित की श्रद्धांजलि। - फोटो : सूचना विभाग

'दलितों, वंचितों की प्रखर आवाज थे रामविलास पासवान', सीएम योगी बोले- चिराग बढ़ा रहे उनका मिशन

राजधानी लखनऊ में गुरुवार को सुशांत गोल्फ सिटी में पूर्व केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान की छठी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उन्हें नमन किया। इस दौरान भजन कार्यक्रम का भी आयोजन हुआ।

इस मौके पर सीएम योगी ने कहा कि पूर्व केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान जुझारू तेवर वाले जननेता थे। उन्होंने अपने तेवर और संघर्ष से सामाजिक चेतना को नया आयाम दिया। करीब 50 वर्ष पहले बिहार में एक ऐसे युवा नेता का अभ्युदय हुआ, जो दलितों और वंचितों की प्रखर आवाज बने। बिहार की जनता ने उन्हें सर्वाधिक मतों से जिताकर संसद भेजा। पढ़ें पूरी खबर

UP Big News Gomti River surges in Lucknow; Premanand returns to ashram after 14 days; 470 sportsperson
मनोहर यादव - फोटो : अमर उजाला

जिसे दुनिया दिखाई नहीं देती, उसे याद है रामनगर की रामलीला का पूरा नक्शा

यह किसी आश्चर्य से कम नहीं कि जिसे दुनिया नहीं दिखाई देती, उसे रामनगर की रामलीला का पूरा नक्शा याद है। चंदौली के कटेसर निवासी 40 वर्षीय मनोहर यादव बीते 30 वर्षों के रामलीला के नेमी हैं। हर दिन शाम पांच बजते ही वह घर से नंगे पांव निकल पड़ते हैं। न किसी का हाथ पकड़ते हैं और न किसी से रास्ता पूछते हैं। 

लीला स्थल का वातावरण और गंध उन्होंने खुद में ऐसे समाहित किया है कि चार-पांच किलोमीटर का सफर तय कर सीधे उस लीला स्थल तक पहुंच जाते हैं, जहां उस दिन की लीला होनी होती है।रामनगर किले से चार किलोमीटर के क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर रामलीला होती है। पढ़ें पूरी खबर

UP Big News Gomti River surges in Lucknow; Premanand returns to ashram after 14 days; 470 sportsperson
गिरफ्तार आरोपी इंद्रजीत नट्टोजी। - फोटो : विभाग

महाकुंभ की डॉक्यूमेंट्री के नाम पर सात करोड़ से अधिक का गबन

महाकुंभ-2025 पर डॉक्यूमेंट्री बनाने के नाम पर करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी करने के मामले में ईओडब्ल्यू ने मुख्य आरोपी इंद्रजीत नट्टोजी को मुंबई से गिरफ्तार किया है। आरोपी को छह अक्तूबर को मुंबई के अंधेरी वेस्ट स्थित वरसोवा थाना क्षेत्र से पकड़ा गया। वह घटना के बाद से फरार चल रहा था।

ईओडब्ल्यू के मुताबिक, वादिनी पुनीत सिक्का, निदेशक मैसर्स आईक्यू ने डॉक्यूमेंट्री निर्माण के लिए दो जनवरी 2025 को मैसर्स आईएनके पिक्चर्स और एमकोड वेंचर्स एलएलपी के साथ अनुबंध किया था। परियोजना के लिए जीएसटी समेत 5.60 करोड़ रुपये से अधिक का भुगतान किया गया था। आरोप है कि आरोपियों ने कूटरचित बिल, फर्जी अनुबंध और भ्रामक दस्तावेजों के जरिये रकम का दुरुपयोग किया और डॉक्यूमेंट्री भी तैयार नहीं की। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed