{"_id":"6a0db40e4edc694bee08501f","slug":"up-will-the-opening-and-closing-times-of-liquor-shops-in-the-state-change-there-are-demands-for-them-to-rema-2026-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: क्या बदलने जा रहा है शराब की दुकानों के खुलने-बंद होने का समय, रात में इतनी देर तक खोलने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: क्या बदलने जा रहा है शराब की दुकानों के खुलने-बंद होने का समय, रात में इतनी देर तक खोलने की मांग
Wed, 20 May 2026 06:45 PM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: रोहित मिश्र
Updated Wed, 20 May 2026 06:45 PM IST
सार
Liquor Shop in UP: यूपी में क्या शराब की दुकानों के खुलने और बंद होने का समय बदलने जा रहा है। आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल से इस बारे में मांग की गई है।
विज्ञापन
wine liqour
- फोटो : Adobe Stock
विस्तार
आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल से बुधवार को शराब विक्रेता वेलफेयर एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की और शराब की दुकानों को खोलने और बंद करने का समय बढ़ाने की मांग की। प्रतिनिधिमंडल ने आबकारी मंत्री को सौंपे ज्ञापन में कहा कि गर्मी अधिक होने की वजह से दुकानों पर ग्राहक कम आ आ रहे हैं, लिहाजा दुकानों के संचालन का समय सुबह 8 बजे से रात्रि 11 बजे किया जाए ताकि ग्राहक और दुकानदारों को राहत मिल सके।
विज्ञापन
प्रतिनिधिमंडल में शामिल संगठन के कार्य विभाग महामंत्री विकास मोहन श्रीवास्तव ने दुकानों के संचालन में आ रही कठिनाइयों के बारे में मंत्री को बताया। उन्होंने कहा कि पूर्व की भांति बियर पीने के लिए परमिट रूम की व्यवस्था लागू की जाए। देशी मदिरा में महानगर की दुकानों का कोटा बहुत ज्यादा होता है जिसकी वजह से अधिकांश माल बिक नहीं पा रहा है।
विज्ञापन
वहीं लॉटरी की वजह से पुराने शराब कारोबारी इस व्यवसाय से बाहर होते चले जा रहे हैं। प्रतिनिधिमंडल में उपाध्यक्ष रमेश जायसवाल के साथ शंकर लाल कनौजिया, विजय जायसवाल, देवेश जायसवाल, राजेश जायसवाल, पंकज जायसवाल, विपिन जायसवाल और शिवकुमार जायसवाल शामिल थे।
विज्ञापन