फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Five IAS officers transferred in the state; DMs of Jalaun and Bahraich changed; read the full list.

यूपी: प्रदेश में पांच आईएएस अधिकारियों के तबादले, जालौन और बहराइच के डीएम बदले; पढ़िए पूरी लिस्ट

Thu, 10 Sep 2026 10:16 PM IST
Akash Dwivedi अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: Akash Dwivedi Updated Thu, 10 Sep 2026 10:16 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश शासन ने प्रशासनिक फेरबदल करते हुए पांच आईएएस अधिकारियों का तबादला किया है। जालौन और बहराइच के जिलाधिकारी बदले गए हैं। राजेश कुमार पांडेय को बहराइच का डीएम और समीर को जालौन का डीएम बनाया गया है। अन्य अधिकारियों को भी नगर आयुक्त और मुख्य विकास अधिकारी की नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

विज्ञापन
UP: Five IAS officers transferred in the state; DMs of Jalaun and Bahraich changed; read the full list.
आईएएस ट्रांसफर - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

शासन ने गुरुवार को प्रशासनिक फेरबदल करते हुए जालौन और बहराइच के डीएम बदल दिए। कुल पांच आईएएस अधिकारियों का स्थानांतरण कर दिया। जालौन के जिलाधिकारी राजेश कुमार पांडेय को बहराइच का नया जिलाधिकारी बनाया गया है, जबकि विशेष सचिव, आईटी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स विभाग तथा प्रबंध निदेशक, यूपी डेस्को समीर को जालौन का जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है। 

विज्ञापन


शासन की ओर से जारी सूची के अनुसार आकांक्षा राना नगर आयुक्त, झांसी को विशेष सचिव, आईटी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स विभाग तथा प्रबंध निदेशक, यूपी डेस्को के पद पर भेजा गया है। बी. सूदन मुख्य विकास अधिकारी बाराबंकी को नगर आयुक्त झांसी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा पंकज वर्मा सचिव, मुरादाबाद विकास प्राधिकरण को मुख्य विकास अधिकारी बाराबंकी के पद पर तैनात किया गया है। इस प्रशासनिक फेरबदल के जरिये पांच अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां दी गई हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed