फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   up flood

यूपी में गंगा और यमुना ने मचाई जबरदस्त तबाही

Sun, 25 Aug 2013 12:48 AM IST
इलाहाबाद/ वाराणसी/ब्यूरो
इलाहाबाद/ वाराणसी/ब्यूरो Updated Sun, 25 Aug 2013 12:48 AM IST
विज्ञापन
up flood

उत्तर प्रदेश में वाराणसी और इलाहाबाद में उफनायी गंगा और यमुना ने जबरदस्त तबाही मचाई है। शहर से लेकर गांवों तक स्थिति अनियंत्रित हो गई है। उग्र रूप धारण कर चुकी दोनों नदियों ने पिछले 35 वर्ष का रिकॉर्ड तोड़ दिया है।

विज्ञापन


बाढ़ में हजारों मकान जलमग्न हो गए हैं तो दर्जनों धराशायी हो चुके हैं। उधर, वाराणसी और आसपास के जिलों में भी गंगा नदी में आई बाढ़ का कहर शुरू हो गया है। मिर्जापुर में बाढ़ से 223 गांव प्रभावित हैं।
विज्ञापन


गाजीपुर के धरमपुरा में बाढ़ के पानी में बह जाने से एक अधेड़ की मौत हो गई। भदोही के बेरासपुर में दो मकान ढह गए।

केंद्रीय जल आयोग और सिंचाई विभाग बाढ़ प्रखंड अधिकारियों का मानना है कि दोनों नदियों के जलस्तर में अभी और वृद्धि के आसार हैं। अनुमान लगाया जा रहा है कि जलस्तर में रविवार शाम तक वृद्धि जारी रहेगी। इसके बाद ही राहत मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि जलस्तर वृद्धि की रफ्तार में शनिवार को कुछ कमी आई। इससे लोगों को कुछ राहत मिली लेकिन खतरा अभी बरकरार है। आयोग और सिंचाई विभाग के आंकड़ों के मुताबिक गंगा-यमुना का जलस्तर 86 मीटर को पार कर गया है।


शनिवार सुबह गंगा का जलस्तर फाफामऊ में 86.030 मीटर और छतनाग में 85.290 मीटर था जो शाम छह बजे तक बढ़कर 86.240 मीटर और 85.460 मीटर पर दर्ज किया गया।

यमुना का जलस्तर 85.860 मीटर से बढ़कर शाम को 86.080 मीटर तक पहुंच गया। नदियों के जलस्तर में अभी और वृद्धि होने की संभावना है। सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता जेपी वर्मा के मुताबिक जलस्तर दो सेमी प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed