फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   up congress will contest election from rae bareli: priyanka

रायबरेली में चुनावी मूड में दिखीं प्रियंका

Wed, 30 Oct 2013 08:50 AM IST
अमर उजाला, रायबरेली
अमर उजाला, रायबरेली Updated Wed, 30 Oct 2013 08:50 AM IST
विज्ञापन
up congress will contest election from rae bareli: priyanka

मां सोनिया गांधी के संसदीय क्षेत्र में संगठन को चाक-चौबंद करने की मुहिम पर निकलीं प्रियंका वाड्रा मंगलवार को पूरी तरह से चुनावी मूड में दिखीं।

विज्ञापन


कार्यकर्ताओं से दो-टूक कहा कि इस बार यहां लोकसभा चुनाव सोनिया गांधी नहीं, वरन संगठन लड़ेगा। चुनाव के लिए कमर कसने की बात कहते हुए आम जनता को केंद्रीय योजनाओं की जानकारी देने की बात भी कही। प्रियंका के सामने कार्यकर्ताओं ने महंगाई का मुद्दा उठाया तो उन्हें यह कहते हुए शांत कराया कि सब जल्द ठीक हो जाएगा।
विज्ञापन


अपने दो दिवसीय रायबरेली दौरे के अंतिम दिन मंगलवार सुबह अचानक लोकसभा क्षेत्र प्रभारी प्रियंका अपने भाई राहुल गांधी के संसदीय क्षेत्र के सलोन कस्बे पहुंच गईं। यहां बैठक में उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं में जान फूंकीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


भुएमऊ में जिले के हर विधानसभा क्षेत्र के ग्रामसभा अध्यक्ष, न्याय पंचायत और ब्लॉक अध्यक्षों के साथ बैठक करके उनसे संगठन के बारे में सवाल-जवाब किए।

करीब छह घंटे तक चली बैठक में प्रियंका ने पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं से जानने का प्रयास किया कि रायबरेली में संगठन में जो बदलाव किया गया है, उससे पार्टी जमीनी स्तर पर कितना मजबूत हुई।

प्रियंका ने कहा कि लोकसभा चुनाव के मद्देनजर हमें अभी से एकजुट हो जाना है। जिसे जो जिम्मेदारी दी गई है, वह वही काम करे। शाम चार बजे प्रियंका दिल्ली के लिए निकल गईं।


यूपी संगठन में बदलाव के संकेत दे गईं प्रियंका
प्रियंका वाड्रा ने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक के दौरान रायबरेली के संगठन में हुए परिवर्तन के परिणाम अच्छे बताते हुए साफ संकेत दिया कि इसी तरह का बदलाव प्रदेश संगठन में भी हो सकता है।

भुएमऊ गेस्ट हाउस में पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से दो टूक कहा कि रायबरेली के संगठन में परिवर्तन हुआ है, जिससे मुझे खुशी है।

कुछ इसी तरह यूपी के संगठन में बदलाव लाया जाएगा, ताकि प्रदेश में कांग्रेस की खोई हुई प्रतिष्ठा वापस आ सके। लोकसभा चुनाव में यूपी का अहम रोल है और संगठन की ताकत ही यूपी में बदलाव लाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed