{"_id":"d683f30c7e04df3a0927b5321f2cbd5b","slug":"up-board-2014","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी बोर्ड परीक्षा 2014 की तैयारी शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी बोर्ड परीक्षा 2014 की तैयारी शुरू
अमर उजाला, इलाहाबाद
Updated Sat, 28 Sep 2013 01:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी बोर्ड के क्षेत्रीय कार्यालय की ओर से 2014 बोर्ड परीक्षा की तैयारी शुरू कर दी गई है। इसके तहत लिखित एवं प्रयोगात्मक परीक्षा के लिए परीक्षकों के नाम को अंतिम रूप देने का काम होने लगा है।
विज्ञापन
क्षेत्रीय कार्यालयों ने सभी जिला विद्यालय निरीक्षकों को पत्र भेजकर परीक्षकों के नाम भेजने को कहा है।
क्षेत्रीय कार्यालय, इलाहाबाद के अपर सचिव डॉ. मुकेश अग्रवाल की ओर से जारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि परीक्षक बनने के लिए सभी अध्यापक अपना पूरा विवरण प्रपत्र भरकर, फोटो सहित प्रधानाचार्य से प्रमाणित करवा पांच अक्तूबर अपने जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में प्रधानाचार्य के माध्यम से उपलब्ध करा दें।
विज्ञापन