फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   UP Assembly Election 2022 deoria Chai Par Chunavi Charcha Coverage News Updates In Hindi

UP Election 2022: देवरिया में चाय पर चुनावी चर्चा के दौरान हंगामा, लोगों ने योगी सरकार के लिए कही ये बात

Fri, 10 Dec 2021 10:37 AM IST
मुकेश कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देवरिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देवरिया Published by: मुकेश कुमार झा Updated Fri, 10 Dec 2021 10:37 AM IST
सार

पश्चिमी उत्तर प्रदेश, ब्रज और अवध के बाद अब 'अमर उजाला' का चुनावी रथ 'सत्ता का संग्राम' आज यानी शुक्रवार को देवरिया पहुंचा। यहां के कचहरी चौराहे पर आयोजित 'चाय पर चर्चा' के दौरान स्थानीय लोगों ने खुलकर चुनावी मुद्दों पर बात की। 
 

विज्ञापन
UP Assembly Election 2022 deoria Chai Par Chunavi Charcha Coverage News Updates In Hindi
देवरिया, उत्तर प्रदेश चुनाव 2022, चाय पर चुनावी चर्चा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर देवरिया का सियासी माहौल गर्म है। शुक्रवार को 'अमर उजाला' का चुनावी रथ 'सत्ता का संग्राम' यहां पहुंचा। कचहरी चौराहे पर 'चाय पर चर्चा' के दौरान स्थानीय लोगों ने खुलकर चुनावी मुद्दों पर बात की। इस दौरान पिछली व वर्तमान सरकार के कामकाज को लेकर खूब हंगामा हुआ। किसी ने मौजूदा सरकार की तारीफ की तो किसी ने कमियां गिनाईं। लोगों के बीच जमकर बहसबाजी हुई। पढ़िए किसने क्या कहा? 

विज्ञापन


सड़कों की समस्या का मुद्दा
घाघरा, राप्ती और छोटी गंडक नदियों के किनारे बसे देवरिया जिले का अपना अलग इतिहास है। राजनीति के लिहाज से भी इस जनपद का खास स्थान है। 'चाय पर चर्चा' के दौरान जयश्री यादव ने कहा यहां कोई विकास नहीं हुआ है। इस दौरान उन्होंने वर्तमान सरकार पर निशाना साधते हुए सड़कों की समस्या का मुद्दा उठाया। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि बरसात के मौसम में यहां का बुरा हाल हो जाता है। डीएम और एसपी तक के घरों में पानी घुस जाता है। ये लोग उस समय होटल में रहने लगते हैं। वहीं, एक शख्स ने कहा कि 20 साल में तो विकास हुआ नहीं और साढ़े चार साल में हमारे विकास को देखकर उलझन होने लगी। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


सपा सरकार पर निशाना
चर्चा के दौरान भाजपा के मंडल अध्यक्ष ने कहा कि सपा की सरकार में देवरिया के थाने में दलाली होती थी लेकिन इस सरकार में यह सब नहीं हो रहा। वहीं, उन्होंने कहा कि कोरोना काल में हमारे कार्यकर्ताओं ने सड़कों पर निकलकर सेवा भाव का काम किया। प्रितम मिश्रा ने कहा कि भाजपा सरकार में बिजली की स्थिति सही हो गई है। 24 में 22-23 घंटे बिजली मिल रही है। पिछली सरकार में घंटों-घंटो तक बिजली नहीं आती थी। 

UP Assembly Election 2022 deoria Chai Par Chunavi Charcha Coverage News Updates In Hindi
देवरिया, उत्तर प्रदेश चुनाव 2022, चाय पर चुनावी चर्चा - फोटो : अमर उजाला

भाजपा झूठ बोलकर सत्ता में आई है
सपा समर्थित एक शख्स ने कहा कि भाजपा झूठ बोलकर सत्ता में आई है। अखिलेश यादव जब उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री थे तो 55 लाख लोगों समाजवादी पेंशन दिए, 11 लाख लोगों को बेरोजगारी भत्ता दिए, लैपटॉप योजना, कन्या विद्याधन योजना, डायल 100 लाए, मेट्रो का नींव रखा, स्टेडियम बनवाया, प्रदेश के 50 जिलों के सड़कों को फोर लाइन सड़क से जोड़ने का काम किया। उन्होंने आगे कहा कि ये नरेंद्र मोदी की सरकार झूठ बोलकर आई है, नफरत फैलाकर आई है और हिंदु को मुस्लिम से लड़ाकर सत्ता में आई है। 

15 लाख मिला क्या?
मोदी सरकार पर तंज कसते हुए एक शख्स ने पूछा कि 15 लाख रुपये मिला क्या? वहीं, एक युवक ने कहा कि इस सरकार में कुछ काम नहीं हो रहा । केवल भष्टाचार है। वहीं, एक अन्य युवक ने कहा कि भाजपा की सरकार में एक ही विकास हुआ है कि वह पूंजीपतियों से पैसा लेकर डंप रही है। उन्होंने कहा कि देवरिया में 25 वार्ड हैं, इनमें से 15 वार्ड ऐसे हैं जहां सड़क नहीं है। युवक ने आगे कहा कि जिस सरकार ने लूट, हत्या और बलात्कार को आगे बढ़ाया है, उस सरकार से क्या उम्मीद? इसके जवाब में एक छात्र ने कहा कि भाजपा की सरकार में जितना विकास हुआ है उतना अखिलेश सरकार में नहीं हुआ है। 

योगीराज में खुलेलाम गुंडागर्दी
एक अन्य शख्स ने कहा कि योगीराज में खुलेलाम गुंडागर्दी हुई है। यहां कोई विकास नहीं हुआ है। यहां थाने में खूब दलाली होती है। यह ठोक देने वाली सरकार है। इनकी सरकार में पेपर लीक हो जाती है। महंगाई चरम पर है। इस सरकार में बड़े बड़े बलात्कार हुए। इस सरकार में दोषियों के बदले पीड़ितों को ही जेल में बंद कर दिया जाता है। वहीं, भाजपा समर्थित एक शख्स ने कहा कि मोदी योगी के नेतृत्व में गुंडागर्दी खत्म हो गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed