फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   UP Assembly Election 2022 deoria Aadhi Abadi Ki Baat Coverage News Updates In Hindi

UP Election 2022: देवरिया की महिलाओं के ये हैं चुनावी मुद्दे, पढ़िए योगी और मोदी सरकार को लेकर क्या बोलीं

Fri, 10 Dec 2021 03:42 PM IST
मुकेश कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देवरिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देवरिया Published by: मुकेश कुमार झा Updated Fri, 10 Dec 2021 03:42 PM IST
सार

चाय पर चर्चा और युवाओं से बातचीत के बाद 'अमर उजाला' का चुनावी रथ 'सत्ता का संग्राम' देश की आधी आबादी के बीच पहुंचा। लखनऊ में महिलाओं ने खुलकर चुनावी मुद्दों पर चर्चा की।

विज्ञापन
UP Assembly Election 2022 deoria Aadhi Abadi Ki Baat Coverage News Updates In Hindi
देवरिया, उत्तर प्रदेश चुनाव 2022, महिलाओं से चर्चा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

2022 में उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव को देखते हुए 'अमर उजाला' का चुनावी रथ 'सत्ता का संग्राम' आज यानी शुक्रवार को देश की आधी आबादी के बीच पहुंचा। देवरिया में महिलाओं ने सुरक्षा, अपराध, महंगाई, रोजगार सहित अन्य मुद्दों पर खुलकर बात की। इस दौरान देश की कुछ महिलाओं ने वर्तमान सरकार के कामकाज की तारीफ भी की तो कुछ कमियां भी गिनाई। पढ़िए किसने क्या कहा?

विज्ञापन


मौजूदा सरकार के बारे में क्या बोलीं महिलाएं?
अंजली श्रीवास्तव ने कहा कि मोदी और योगी सरकार में महिलाओं को एक अलग पहचान मिली है। उन्होंने कहा कि महिलाओं को आगे बढ़ाने में मोदी व योगी सरकार के अलावा पत्रकार वंधुओं का भी खासा योगदान रहा है। उन्होंने हमलोगों को एक मंच प्रदान किया, जहां हम अपनी बात रख सके। उन्होंने हमारे काम को तरजीह दी और सबके सामने रखा। सरकार ये यही कहना चाहूंगी की जो महिलाएं काम कर रही हैं, उन्हें मार्केट प्लेस दिया जाए।
विज्ञापन


अनामिका सिंह ने कहा कि प्रदेश की मौजूदा सरकार ने महिलाओं के लिए काफी कुछ किया है। उन्होंने कहा कि महिलाओं के लिए योगी सरकार ने जितना किया है उतना किसी सरकार ने नहीं किया। पहले से महिलाएं हर क्षेत्र में बेहतर हो गई हैं, चाहे शहर की महिला हों या और देहात की। महिलाओं ने अब डरकर जिंदगी जीना छोड़ दिया है। पहले की सरकार में महिलाएं डरकर अपनी जिंदगी जीती थीं। मगर अब ऐसा नहीं है। योगी सरकार ने महिलाओं को सहारा दिया है। उन्होंने आगे कहा कि मैं यही कहना चाहती हूं कि कोई ऐसी योजना बने, जिससे महिलाएं और मजबूत होकर आत्मनिर्भर बने।
विज्ञापन
विज्ञापन


साहिस्ता परवीन ने कहा कि पिछली सरकार में महिलाओं में उतना उत्साह नहीं था, जितना इस सरकार में है। हुनर सीख कर आज की महिलाएं आत्मनिर्भर बनती जा रही हैं। कौशल योजना के तहत महिलाओं को ट्रेनिंग दी जाती है। योगी सरकार में हमलोगों को एक सहज पहचान मिली। आज की तारीख में महिलाएं जागरुक हैं। महिलाएं समूह बनाकर निखर रही हैं और अपना काम कर रही हैं। महिलाओं को सरकार का पूरा सहयोग मिल रहा है।

UP Assembly Election 2022 deoria Aadhi Abadi Ki Baat Coverage News Updates In Hindi
देवरिया, उत्तर प्रदेश चुनाव 2022, महिलाओं से चर्चा - फोटो : अमर उजाला

पहले के मुकाबले आज ज्यादा सुरक्षित
वहीं, एक महिला ने कहा कि पहले के मुकाबले आज ज्यादा सुरक्षित हैं। पहले जो डर था वो खत्म हो गया।  शहनाज जफर नाम की महिला ने मंहगाई का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि महंगाई चरम पर है। सरसों तेल इतना महंगा हो गया है, गैस के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। साढ़े चार सौ का सिलेंडर मिलता था और आज 1050 रुपये में मिलता है। ऋतु शाही ने कहा कि महंगाई हमेशा से ही रही है। दो साल पूरा विश्व आर्थिक संकट से परेशान था। मोदी जी ने सबको फ्री में वैक्सीन लगवाई। गरीब महिलाओं को फ्री राशन में दिया।

सरकार के कथनी और करनी में अंतर
वहीं, एक मुस्लिम महिला ने कहा कि एक इंसान की सुरक्षा, सुरक्षा नहीं है। हमको व्यक्तिगत फायदा नहीं चाहिए। समाज के दबी कुचली महिलाओं तक फायदा व सुरक्षा पहुंचनी चाहिए। उन्होंने कहा कि समाज के अंतिम पायदान पर खड़ी महिला को सुरक्षा मिले। उन्होंने आगे कहा कि क्राइम ब्रांच की रिपोर्ट उठा के देखिए, महिलाओं के पीछे 62 फीसदी अपराध बढ़ा है। सरकार अपनी राग अलाप रही है कि महिलाए सुरक्षित हैं लेकिन महिलाएं कहीं सुरक्षित नहीं हैं। सरकार के कथनी और करनी में अंतर है। 

एक महिला ने कहा कि पहले की सरकार ने क्या किया? मोदी और योगी है तो सब मुमकिन है। जनशिक्षण संस्थान चलाने वाली एक महिला ने कहा कि पांच साल में जिस महिला को कोई नहीं पहचानता था, आज देवरिया के सभी लोग पहचान रहे हैं। पहले भी सरकार बनी थी तब नहीं महिलाओं को पहचाना जाता था। आज महिला हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही है। आज हर महिला बैंक के काम, डिजिटल काम के बारे में जान गई हैं। वहीं, एक महिला ने काला धन और 15 लाख रुपये आएंगे का मुद्दा उठाया। एक अन्य महिला ने कहा कि हर दिन अपराध बढ़ रहा है।

UP Assembly Election 2022 deoria Aadhi Abadi Ki Baat Coverage News Updates In Hindi
देवरिया, उत्तर प्रदेश चुनाव 2022, महिलाओं से चर्चा - फोटो : अमर उजाला

सबकुछ सरकार के भरोसे नहीं छोड़ना होगा
ज्योति सिंह ने कहा कि लोग कह रहे हैं महिलाएं सुरक्षित हैं। शाम पांच बजे एक शख्स ने मेरा पर्स और फोन छीनने की कोशिश की। वहीं, शिवांगी जायसवाल नाम की छात्रा ने कहा कि हमलोगों को खुद जागरूक होना पड़ेगा। महिलाओं को जागरूक रहने के लिए सरकार को सपोर्ट करना चाहिए। संजू पाठक ने कहा कि रोजगार को लेकर कहा कि अगर सरकार चाहे तो प्राइवेट जॉब भी दे सकती है। वहीं, सुरक्षा को लेकर संजू ने कहा कि सोच विकसित करनी होगी। सीसीटीवी कैमरे को गली गली तक पहुंचाना होगा। वहीं, एक महिला ने कहा कि सबकुछ सरकार के भरोसे नहीं छोड़ना होगा। कुछ अपना सहयोग रहेगा तो सरकार भी कुछ मदद करेगी।

मोदी और योगी जी की सरकार में बहुत काम हुए
ममता शाह ने कहा कि मोदी और योगी जी की सरकार में जितने काम हुए हैं, उतने किसी भी सरकार में नहीं हुए। राम मंदिर का मामला सुलझा, एम्स बना, धारा 37 हटी..आदि। रोजगार को लेकर ममता ने कहा कि अगर आपको सरकारी नौकरी नहीं मिलती है तो आप हाथ पैर हिलाएं, उससे ज्यादा कमा लेंगी। उन्होंने आगे कहा कि चाहे कोई भी सरकार आए, अगर आप शिक्षित हैं तो आपको नौकरी जरूर मिलेगी। हर चीज फ्री में थोड़ी न चाहिए। देवरिया पहले से खूबसूरत हो गया है। समाजसेवी महिला किरण ने कहा कि हमसे 5000 महिलाएं जुड़ी हैं। इस सरकार में हम सुरक्षित महसूस करती हूं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed