फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Youth dies after falling from train

ट्रेन से गिरकर युवक की मौत

Thu, 02 Jan 2020 12:36 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jan 2020 12:36 AM IST
विज्ञापन
Youth dies after falling from train
उन्नाव। कानपुर-लखनऊ रेलमार्ग पर मगरवारा के निकट युवक की ट्रेन से गिरकर मौत हो गई। रोज साथ सफर करने वाले युवक ने मृतक के रिश्ते के भांजे को सूचना दी। घरवाले देर रात रात जाआरपी थाने पहुंचे। घटना के बाद से सूचना देने वाले युवक का मोबाइल फोन स्विच ऑफ है। जीआरपी एसओ ने बताया कि मृतक के परिजनों ने कोई तहरीर नहीं दी है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

माखी थानाक्षेत्र के पावा गांव निवासी राघव त्रिवेदी (29) पुत्र सुरेंद्र त्रिवेदी कानपुर में लाटूश रोड स्थित एक हार्डवेयर की दुकान में काम करता था। मंगलवार रात वह रोज की तरह ट्रेन से वापस लौट रहा था। मगरवारा रेलवे स्टेशन के निकट संदिग्ध हालात में उसकी ट्रेन से गिरकर मौत हो गई। रात करीब 11 बजे रोज साथ में सफर करने वाले एक युवक ने मृतक के रिश्ते में भांजे पियूष को राघव के ट्रेन से गिरने की सूचना दी तो परिवार में कोहराम मच गया। घरवालों ने 112 नंबर पर पुलिस को सूचना दी। पीआरवी मौके पर पहुंची और शव रेलवे ट्रैक किनारे होने से जीआरपी के क्षेत्र की घटना बताकर चली गई। इसके बाद मृतक के पिता, चाचा गोपाल त्रिवेदी सहित अन्य लोग जीआरपी थाने पहुंचे और घटना की सूचना दी। जीआरपी ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पिता सुरेंद्र ने बताया कि मृतक राघव पांच बच्चों में इकलौता बेटा था। बताया कि बड़ी बेटी की दो महीने बाद शादी होनी है। चाचा गोपाल ने बताया कि पिता खेती कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। बेटा परिवार के खर्च और बहनों की शादी की तैयारी में अकेला सहारा था।
विज्ञापन

चाचा गोपाल ने बताया कि राघव रोज रेलवे स्टेशन से साइकिल से गांव आ जाता था। लेकिन मंगलवार को ठंड अधिक होने से आवास विकास में रहने वाली मौसेरी बहन आरती तिवारी के यहां जाने की बात कही थी। लेकिन वहां पहुंचने से पहले ही राघव की मौत हो गई। मृतक के रिश्ते के भांजे पियूष को जिस युवक ने फोन किया था उसका मोबाइल फोन तब से स्विच ऑफ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जीआरपी एसओ एसके राय ने बताया कि युवक की ट्रेन से गिरकर मौत होने की जानकारी हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट भी इसी ओर इशारा कर रही है। बताया कि मृतक के घर वालों ने अभी फौरी सूचना दर्ज कराई है। जो भी तहरीर देंगे उसके आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जाएगी।

मृतक के घर वाले घटना को हादसा मानने को तैयार नहीं है। चाचा गोपाल ने इसे सोची समझी साजिश बताया है। उन्होंने कहा कि जैसा कि बताया जा रहा है कि राघव ट्रेन में दरवाजे के पास खड़े होकर सफर कर रहा था। यह बात गले नहीं उतर रही है। इतनी ठंड में कोई दरवाजे के पास खड़े होकर सफर कैसे कर सकता है। उन्होंने बताया कि वह जीआरपी को तहरीर देकर घटना की जांच की मांग करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed