फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Youth arrested for doing recce of mining officer

Unnao News: खनन अधिकारी की रेकी करने में युवक गिरफ्तार

Sat, 25 Jan 2025 11:15 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jan 2025 11:15 PM IST
विज्ञापन
Youth arrested for doing recce of mining officer
उन्नाव। खनन अधिकारी एनके सिंह की रेकी कर व्हाट्सएप ग्रुप के जरिए खनन और खनिज के व्यापार से जुड़े वाहन स्वामियों व ट्रांसपोर्टरों को उनकी लोकेशन देने वाले को खनिज विभाग की टीम ने कलक्ट्रेट के पास पकड़ लिया। वह कार्रवाई से पहले ही खनन और खनिज व्यापारियों को सतर्क कर देता था।
विज्ञापन

खनन निरीक्षक प्रांजुल सिंह ने इस बाइक सवार युवक को सदर कोतवाली पुलिस के हवाले कर दिया। पकड़े गए युवक ने अपना नाम मुनीश यादव बताया है। उसके मोबाइल फोन में उन्नाव ट्रांसपोर्ट से बने व्हाट्सएप ग्रुप की चैटिंग में खनन अधिकारी, निरीक्षक व उनके टीम की लोकेशन लगातार शेयर कर रहा था। पूछताछ में मुनीश ने पुलिस को बताया कि वह खनन अधिकारियों और उनकी टीम की रेकी करता है और लोकेशन ट्रांसपोर्टरों को दे देता है।
विज्ञापन

बताया कि ट्रांसपोर्टर सुजीत यादव उसे इस काम के लिए रुपये देता है। व्हाट्सएप ग्रुप में 16 अन्य लोग भी जुड़े हैं। जिनमें उन्नाव के अलावा अन्य जिलों के लोग भी शामिल हैं। खनन अधिकारी ने बताया कि बाइक सवार काफी दिनों से पीछा कर रहा था, इसलिए उसपर शक हुआ। कोतवाली प्रभारी प्रमोद कुमार मिश्रा ने बताया कि पकड़े गए मुनीश यादव का चालान किया गया है। जांच की जा रही है। दो पर नामजद और 16 अज्ञात पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed