फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Young man consumed pesticide and died during treatment

Unnao News: युवक ने खाया कीटनाशक इलाज के दौरान तोड़ा दम

Thu, 13 Feb 2025 12:24 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 13 Feb 2025 12:24 AM IST
विज्ञापन
Young man consumed pesticide and died during treatment
बीघापुर। टेढ़ा गांव में युवक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। पत्नी ने जहर खाने की बात बताई है। घटना के पीछे ऑनलाइन गेम में 16 हजार रुपये हारने की चर्चा है। बारासगवर थानाक्षेत्र के टेढ़ा गांव निवासी अरविंद कुमार (40) हलवाई था। वह सदर कोतवाली के गदनखेड़ा स्थित ढाबे में कई सालों से खाना बनाता था। सोमवार को वह ढाबे से छुट्टी लेकर गांव लौटा था।
विज्ञापन

बुधवार दोपहर गांव के बाहर एक मंदिर के पास वह अचेत पड़ा मिला था। परिजन सरकारी अस्पताल लाए थे, जहां डॉक्टर ने कीटनाशक निगलने की आशंका जता जिला अस्पताल रेफर कर दिया था। रास्ते में उसकी मौत हो गई थे।
विज्ञापन

पत्नी पूजा ने बताया कि पति ने मोबाइल में ऑनलाइन गेम खेलने के लिए 16 हजार रुपये लोगों से लिए थे। वह यह रकम हार गए थे। जिस पर उधार देने वाले फोन करके रुपये जमा न करने पर घर पुलिस भेजने की धमकी दे रहे थे। इसी से पति तनाव में थे और यह कदम उठा लिया। अरविंद के दो बेटियां हैं। थानाध्यक्ष धर्मेंद्रनाथ मिश्रा ने बताया कि उन्हें मामले की जानकारी नहीं है। परिजनों ने थाने में ऐसी कोई सूचना नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed