फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   young girl suicide due to lover refuses for marriage

प्रेमी के शादी से इनकार पर युवती ने की आत्महत्या

Mon, 02 May 2022 12:01 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 02 May 2022 12:01 AM IST
विज्ञापन
young girl suicide due to lover refuses  for marriage
नर्सिंगहोम का मुआयना कर लौटते एएसपी शशिशेखर सिंह। संवाद - फोटो : UNNAO
बांगरमऊ। नर्सिंगहोम में फंदे से लटकी मिली नर्स की मौत की घटना में दुष्कर्म और हत्या के आरोपों को पुलिस ने खारिज कर दिया है। पुलिस के अनुसार प्रेमी के शादी करने से इनकार पर युवती ने फंदे से लटककर जान दी थी। आरोपों में घिरे नर्सिंगहोम संचालक समेत अन्य को पुलिस क्लीनचिट देने की तैयारी कर रही है।
विज्ञापन

एसपी और एएसपी ने रविवार को हिरासत में लिए गए प्रेमी से पूछताछ की और नर्सिंगहोम का निरीक्षण भी किया।
बांगरमऊ क्षेत्र के ग्राम दुल्लापुरवा में संचालित न्यू जीवन नर्सिंग होम की छत पर शनिवार सुबह नर्स का शव लटका मिला था। उसकी मां ने नर्सिंग होम संचालक नूर आलम, चांद आलम, अनिल कुमार सहित पांच पर सामूहिक दुष्कर्म व हत्या का आरोप लगाकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। देर शाम आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हैंगिंग से मौत की पुष्टि होने के बाद घटना ने नया मोड़ ले लिया। एसपी दिनेश त्रिपाठी ने बताया कि मृतका के मोबाइल की कॉल डिटेल के आधार पर जांच की गई तो पता चला कि बांगरमऊ के मुस्तफाबाद निवासी संदीप राजपूत से युवती का प्रेम प्रसंग था। संदीप को कोतवाली लाकर पूछताछ की गई।
विज्ञापन

उसने बताया कि वह एंबुलेंस चलाता है। डेढ़ साल से उसका नर्स से प्रेम प्रसंग चल रहा था।
उसने 28 अप्रैल को युवती को दुल्लापुरवा स्थित न्यू जीवन नर्सिंगहोम में नर्स के काम पर रखवा दिया। युवती दूसरे संप्रदाय की थी और उससे शादी करने का दबाव बना रही थी। रात में युवती ने उसे कई बार फोन मिलाया पर उसने फोन नहीं उठाया। इससे युवती आहत थी। शादी से मना करने पर उसने आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी ने बताया कि प्रथमदृष्टया दुष्कर्म की पुष्टि नहीं हुई है। स्लाइड को जांच के लिए भेजा गया है। आसीवन में उसके पैतृक गांव में शव का अंतिम संस्कार किया गया। एसपी ने बताया कि संदीप के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने की धारा में रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। मृतका की मां की ओर से जिन लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी, जांच के आधार पर उन्हें राहत दी जाएगी। कोतवाल बृजेंद्र नाथ शुक्ल ने बताया कि मृतका के मोबाइल में पड़ा सिम भी संदीप की आईडी से ही खरीदा गया है।
परिजनों से मिले सपाई, न्याय का भरोसा दिया
सपा जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह यादव, जिला उपाध्यक्ष वीरेंद्र शुक्ला, पूर्व विधायक बदलू खां आदि मृतक युवती के गांव पहुंचे। परिजनों ने उन्हें बताया कि मामले को जानबूझ कर पुलिस दबाव में सुसाइड का केस बना रही है। मांग की है कि जांच निष्पक्ष होनी चाहिए। प्रतिनिधिमंडल ने परिवार को न्याय दिलाने का पूरा भरोसा दिलाया।
जांच करने पहुंचे एसीएमओ को नर्सिंग होम में मिला ताला
नर्सिंग होम का पंजीकरण न होने की जानकारी पर रविवार को सीएमओ ने एसीएमओ डॉ. ललित कुमार को जांच के लिए भेजा। दोपहर बाद पहुंचे एसीएमओ को वहां ताला बंद मिला। वह किसी का बयान भी दर्ज नहीं कर पाए। उसके बाद वह सीधे कोतवाली पहुंचे। वहां कोतवाल बृजेंद्रनाथ शुक्ला को अस्पताल का पंजीकरण न होने का लिखित बयान दर्ज कराया। सीएमओ डॉ. सत्यप्रकाश ने बताया कि जांच पूरी नहीं हो पाई।

विधायक ने किया था शुभारंभ
छह दिन पहले खोले गए इस नर्सिंग होम का क्षेत्रीय विधायक श्रीकांत कटियार ने शुभारंभ किया था। विधायक ने बताया कि उन्हें पंजीकरण संबंधी जानकारी नहीं थी। सीएमओ से अवैध नर्सिंगहोमों के खिलाफ कार्रवाई के लिए कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed