फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   wqard aya took 250 rupees for blood check

उन्नावी : खून जांच के नाम पर वार्ड आया ने लिए 250 रुपये, हंगामा

Sat, 09 Jul 2022 12:24 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 09 Jul 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
wqard aya took 250 rupees for blood check
उन्नाव। जिला महिला अस्पताल की पैथोलॉजी में महिला से खून की जांच कराने के नाम पर वार्ड आया ने 250 रुपये मांगे। इन्कार पर अभद्रता की। इस पर महिला के पति और अन्य लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। जांच में मामला सही मिलने पर एसीएमओ ने सीएमएस को आया के निलंबन के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

पूरन नगर मोहल्ला निवासी विष्णु त्रिपाठी शुक्रवार सुबह 11:30 बजे पत्नी अंजली की खून की जांच कराने जिला महिला अस्पताल गए थे। डॉक्टर को दिखाने के बाद पैथोलॉजी पहुंचे। वहां कर्मचारियों ने दूसरे दिन आने की बात कहकर लौटा दिया। बाहर खड़ी वार्ड आया माया देवी ने उनसे 250 रुपये देकर जांच कराने की बात कही।
विज्ञापन

200 रुपये डॉक्टर व 50 रुपये नाश्ते के बताए। युवक ने विरोध किया तो वार्ड आया ने कहा कि अब जांच नहीं करा पाओगे। इस पर युवक ने रुपये दे दिए। पैथोलॉजी में सैंपल भी ले लिया गया। विष्णु एक फाउंडेशन का सदस्य है। उसने अध्यक्ष चेतन मिश्रा को इसकी जानकारी दी। वह अन्य सदस्यों के साथ अस्पताल पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वार्ड आया की जानकारी ली तो पता चला कि उसकी ड्यूटी कोविड टीकाकरण वार्ड में है। इस पर सभी ने पैथोलॉजी के सामने हंगामा शुरू कर दिया। जानकारी पर सीएमओ ने एसीएमओ डॉ. आरके गौतम को अस्पताल भेजा। एसीएमओ ने प्रभारी सीएमएस डॉ. रानी बाला को बुलाकर दोनों पक्षों की बातें सुनीं। वार्ड आया ने 250 रुपये लेने की बात स्वीकार की। एसीएमओ ने सीएमएस को 24 घंटे में आया के निलंबन के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed