फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Worker's body found in the field, accused of murder

खेत में मिला मजदूर का शव, हत्या का आरोप

Thu, 28 Apr 2022 11:49 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 28 Apr 2022 11:49 PM IST
विज्ञापन
Worker's body found in the field, accused of murder
अर्जुन का फाइल फोटो। संवाद - फोटो : UNNAO
बांगरमऊ। खेत से भूसा भरने की बात कहकर बुधवार दोपहर घर से निकले मजदूर का शव संदिग्ध हालात में घर से एक किमी दूर पड़ा मिला। शरीर में मिट्टी लिपटी होने से बड़े भाई ने हत्या का अंदेशा जताकर नगर के दो युवकों पर आरोप लगाया है। भाई के अनुसार दोनों युवक उसके छोटे भाई को खेत में पड़ा भूसा ट्रैक्टर में भरवाने की बात कहकर ले गए थे। पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की बात कही है।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला मुन्नूमियां तलैया निवासी अर्जुन राजपूत (44) मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करता था। बड़े भाई संतोष के अनुसार बुधवार की दोपहर नगर के ही दो लोग उसके भाई अर्जुन को ट्रैक्टर ट्रॉली में भूसा लादने की बात कहकर घर से ले गए थे। देर रात तक उसके घर न लौटने पर परिजनों ने खोजबीन शुरू की।
विज्ञापन

गुरुवार को तड़के घर से एक किमी दूर माढ़ापुर मार्ग पर ग्राम रमपुरवा के पास खेत में अर्जुन का शव पड़ा होने की जानकारी मिली। मोहल्ले के लोगों के साथ परिजन खेत पर पहुंचे तो अर्जुन का शव मिट्टी से सना था।
विज्ञापन
विज्ञापन

संतोष की सूचना पर पुलिस ने जांच के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अर्जुन के भाई संतोष ने भाई को घर से ले जाने वाले दो लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है। कोतवाल बृजेंद्र नाथ शुक्ल ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed