फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Work of placing cement boulders on the airstrip started

Unnao News: हवाई पट्टी पर सीमेंट के बोल्डर रखने का काम शुरू

Tue, 09 Apr 2024 11:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 09 Apr 2024 11:51 PM IST
विज्ञापन
Work of placing cement boulders on the airstrip started
गंजमुरादाबाद (उन्नाव)। वायुसेना के अभ्यास के लिए खाली की गई लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे की हवाई पट्टी पर एक सप्ताह बाद मंगलवार को कंक्रीट के बोल्डर रखने का काम शुरू हो गया।
विज्ञापन

छह और सात अप्रैल को लखनऊ आगरा एक्सप्रेसवे की हवाई पट्टी पर वायुसेना के युद्धाभ्यास के लिए दो अप्रैल को साढ़े तीन किलोमीटर लंबी हवाई पट्टी को सील कर दिया गया था।
विज्ञापन

हवाई पट्टी बीच रखे हजारों कंक्रीट बोल्डरों को हटाने का काम 25 मार्च से शुरू कर दिया गया था। इसमें चार हाइड्रा लगाए गए थे। इस कार्य में पूरे छह दिनों का समय लगा था। हवाई पट्टी बंद करने के बाद यातायात को हवाई पट्टी के दोनों तरफ की सर्विस रोड से चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार से बांगरमऊ-संडीला मार्ग अंडर पास के पास रखवाए गए कंक्रीट बोल्डरों को फिर हवाई पट्टी पर रखकर डिवाइडर तैयार किया जा रहा है। यूपीडा ने काम को जल्द पूरा कराने के लिए चार हाइड्रा को लगाया गया है। जिसमें दो हाइड्रा को ट्रेलर पर बोल्डर लादने और दो हवाई पट्टी पर बोल्डर उतारने में लगाए गए हैं। यह कार्य प्रतिदिन सुबह आठ बजे से रात 12 बजे तक जारी रहेगा।
इस काम को पूरा करने में एक सप्ताह का समय लगने की संभावना व्यक्त की जा रही है। इससे अभी एक सप्ताह तक सर्विस रोड से ही धीमी गति से यातायात चलता रहेगा।

यूपीडा के सुरक्षा अधिकारी एके चंदेल ने बताया कि बोल्डर रखने का काम जल्द पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। यह कार्य पूर्ण होते ही हवाई पट्टी को खोलकर यातायात सामान्य तौर पर शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed