{"_id":"6ab76cc954c43d0ca700183c","slug":"unnao-waterlogging-returns-to-the-ganga-expressway-three-feet-of-water-accumulates-at-the-sonic-toll-plaza-2026-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"उन्नाव: गंगा एक्सप्रेसवे पर फिर जलभराव, सोनिक टोल पर भरा तीन फीट पानी, टोल मैनेजर बोले- निकालने के प्रयास जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उन्नाव: गंगा एक्सप्रेसवे पर फिर जलभराव, सोनिक टोल पर भरा तीन फीट पानी, टोल मैनेजर बोले- निकालने के प्रयास जारी
Sat, 26 Sep 2026 12:28 PM IST
Himanshu Awasthi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
Published by: Himanshu Awasthi
Updated Sat, 26 Sep 2026 12:28 PM IST
सार
Unnao News: गंगा एक्सप्रेसवे के सोनिक टोल प्लाजा पर शनिवार को हुई मूसलाधार बारिश के बाद एक बार फिर भारी जलभराव हो गया। टोल लेन पर करीब तीन फीट गहरा पानी भर जाने से वाहनों के आवागमन में काफी दिक्कतें आ रही हैं।
विज्ञापन
गंगा एक्सप्रेसवे पर सोनिक टोल पर भरा पानी
- फोटो : amar ujala
विस्तार
उन्नाव जिले के सोनिक थाना क्षेत्र में मेरठ से प्रयागराज तक बने गंगा एक्सप्रेसवे पर सोनिक टोल के निकट टोल लेन पर बारिश के चलते जलभराव हो गया। टोल मैनेजर का कहना है कि पानी निकलवाने के लिए पंपसेट की व्यवस्था की जा रही है। मेरठ से प्रयागराज तक बने गंगा एक्सप्रेसवे का लोकार्पण 29 अप्रैल को हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
इसके बाद से इसमें लगातार खामियां आ रही है। इधर हो रही बारिश से सोनिक टोल पर पानी भर गया। इस बार बारिश अधिक होने के चलते तीन फिट गहराई तक पानी भर गया है। टोल मैनेजर गौरव शर्मा ने बताया कि बारिश की वजह फिर से पानी भर गया है। जिसको निकलवाया जा रहा है। ऊपर हाईटेंशन लाइन वजह से सड़क ऊंची नहीं की जा सकती है।
विज्ञापन