फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Women were honored on International Women's Day

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर हुआ महिलाओं का सम्मान

Mon, 09 Mar 2020 02:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 09 Mar 2020 02:09 AM IST
विज्ञापन
Women were honored on International Women's Day
महिला दिवस पर द मैजिक फाउंडेशन द्वारा जिला अस्पताल में आयोजित शिविर में रक्तदान करती युवती। - फोटो : UNNAO
उन्नाव। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया। साथ ही पोषण पखवारे का शुभारंभ भी किया गया। गर्भवती महिलाओं की गोदभराई और बच्चों का अन्नप्राशन की रस्म भी हुई। निराला प्रेक्षागृह में आयोजित कार्यक्रम में 8 मार्च को जन्मी बच्ची का पहला जन्मदिन मनाया गया। अधिकारियों और अतिथियों की मौजूदगी में उससे केक कटवाया गया। डीएम ने उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को प्रशस्ति पत्र दिया।
विज्ञापन

डीएम रवींद्र कुमार ने 8 से 22 मार्च तक चलने वाले पोषण पखवारे को सही से मनाए जाने के निर्देश स्वास्थ्य अधिकारियों को दिए। कुपोषित बच्चों और महिलाओं पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि विभागीय अधिकारी और कर्मचारी इस गंभीर समस्या पर ध्यान दें। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नहीं होगी। सदर विधायक पंकज गुप्ता ने अधिकारी, कर्मचारी व जन सामान्य को पोषण के साथ बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ की शपथ दिलाई। जिला कार्यक्रम अधिकारी डीपी सिंह ने पखवारे में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की जानकारी दी। यहां बाल विकास एवं पुष्टाहार की ओर से 6 महीने पूरे कर चुके 10 बच्चों का अन्नप्राशन, प्रथम व द्वितीय त्रैमास की 10 गर्भवतियों की गोदभराई, 11 से 14 वर्ष की 10 किशोरियों को पोषण पोटली का वितरण किया गया। जिला प्रोबेशन अधिकारी रेनू यादव ने अन्नप्राशन वाले बच्चों को उपहारस्वरूप बेबी किट दी। इस दौरान विभाग की ओर से स्टाल भी लगाए गए।
विज्ञापन

यहां एसपी विक्रांतवीर, सीडीओ डॉ. राजेश कुमार प्रजापति, सीएमओ कैप्टन डॉ. आशुतोष कुमार, जिला प्रोबेशन अधिकारी रेनू यादव व अन्य जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं जन शिक्षण संस्थान ने महिला संगोष्ठी का आयोजन किया। इसमें 350 महिलाओं ने प्रतिभाग किया। उधर, शुभि महिला बाल कल्याण समिति ने भी महिला दिवस मनाया। इसमें पैक्सफेड अध्यक्ष रश्मि गुप्ता ने महिलाओं को सम्मानित किया।
स्कूल के चेयरमैन सरदार गुरुशरन सिंह ने सभी को महिला दिवस की जानकारी दी। उप प्रबंधक सुरजीत कौर ने छात्रों को महिलाओं के अधिकारों की जानकारी दी। विश्व में कुछ सफल महिलाओं की सफलता के राज बताते हुए कहा कि समय का सदुपयोग करें। उसी से सफलता पाई जा सकती है। यहां डीएलएड से शिवानी तिवारी, एकता, अंजली यादव, अंकिता, जागृति, प्रतिमा, हर्षित श्रीवास्तव, श्रेया, श्रद्धा, आकृति, प्रियंका, शिवांशी, हर्षित व दीपांशु ने अपने विचार रखे।
सफीपुर में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर अरीबा सीएससी(कॉमन सर्विस सेंटर) पर महिलाओं को प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया गया। जिला प्रबंधक अंकित शुक्ला ने उपस्थित लोगों को बताया कि सूचना और तकनीकी मंत्रालय भारत सरकार से संबद्ध संस्था ई गवर्नेंस सर्विसेज इंडिया लिमिटेड के निर्देश पर क्षेत्रों में संचालित केंद्रों पर महिलाओं को बीसीसी कोर्स में दक्ष करने को तोहफा दिया गया है। ताकि वह स्वावलंबी बनें। वहीं, सेल्फ हेल्प ग्रुप की महिलाओं को बीसी सखी प्रोजेक्ट व वित्तीय समावेशन से जोड़कर रोजगार की मुख्य धारा से जोड़ते हुए उन्हें रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे। इस दौरान फरहाना बानो, अनुराग तिवारी, विद्या गुप्ता, मो. शारुख, सुभाषिनी, विमल कौशिक, फैसल, गुरफान, सावित्री, शालिनी राजपूत, पम्मी पाल के अलावा अन्य महिलाएं उपस्थित रहीं। इस दौरान वीरेंद्र कुमार, कोमल, महिला मंडल अध्यक्ष प्रीती, दीपक, अमन, पिंकी, सुशील उपस्थित रहे।

द मैजिक फाउंडेशन की ओर जिला चिकित्सालय स्थित ब्लड बैंक में महिला दिवस पर संगोष्ठी व स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन हुआ। रक्तकोष प्रभारी डॉ. आनंद स्वरूप ने लोगों को रक्तदान करने के लिए प्रेरित किया। परामर्शदाता कृष्ण कुमार भारती ने रक्तदान से होने वाले लाभ की विस्तार से जानकारी दी। डॉ. राजेश सिंह ने सभी का आभार व्यक्त किया। रक्तदान शिविर में 15 लोगों ने पंजीकरण कराया। जिसमें 11 ने रक्तदान किया। द मैजिक फाउंडेशन के अध्यक्ष तन्मय शुक्ला व सचिव आर्यन सिंह ने भी विचार रखे। यहां मोहसिन भारतीय, रिषभ पांडेय, शुभम सिंह, संदीप कुमार, निधि सिंह, शशिप्रभा, निर्मेश पटेल, सोनी, रेखा, हर्षिता सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed