फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Women of the group were honored

Unnao News: समूह की महिलाओं को किया गया सम्मानित

Fri, 16 Feb 2024 02:45 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव Updated Fri, 16 Feb 2024 02:45 AM IST
विज्ञापन
Women of the group were honored
फोटो-12
विज्ञापन


-बीघापुर विकासखंड सभागार में आयोजित हुआ नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम
संवाद न्यूज एजेंसी
बीघापुर। विकासखंड सभागार में नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम के तहत बीघापुर, सुमेरपुर व सिकंदरपुर कर्ण विकासखंड के स्वयं सहायता समूह से जुड़ी बेहतर कार्य करने वाली महिलाओं का सम्मान किया गया।
विधायक आशुतोष शुक्ला ने कहा कि मातृ शक्ति अपने परिवार को एक समूह के रूप में पिरोकर संगठित रूप से संचालन कर अपने परिवार को आगे बढ़ाने का कार्य कर रही है। वहीं सरकार की योजना के तहत समूहों के माध्यम से यही महिलाएं विभिन्न प्रकार के रोजमर्रा की सामग्री का उत्पादन कर अपने परिवार की आर्थिक स्तर ठीक कर रही हैं।
विज्ञापन

कहा कि महिलाओं को मजबूत करने के लिए ही केंद्र सरकार ने अभी कुछ माह पहले नारी शक्ति वंदन विधेयक भी पारित किया है। कार्यक्रम में 20 से अधिक महिलाएं सम्मानित हुईं। एसडीएम क्षितिज द्विवेदी, बीघापुर बीडीओ विनोद मणि त्रिपाठी, समीर शुक्ला, रजन्ना मिश्रा, संजय शुक्ला, संजय तिवारी, नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष गोविंद नारायण शुक्ला ,राजू रैथाना, लाला तिवारी ,सुधीर श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed