फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   women died after injection

नर्सिंगहोम में भर्ती महिला की इंजेक्शन लगाने के बाद मौत

Tue, 05 Jul 2022 12:42 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 05 Jul 2022 12:42 AM IST
विज्ञापन
women died after injection
बांगरमऊ (उन्नाव)। नर्सिंगहोम में भर्ती महिला के फेफड़ों में पानी भरे होने की बात कहकर चिकित्सक ने पांच इंजेक्शन लगा दिए। इससे महिला को खून की उल्टी शुरू हो गई और कुछ ही देर में उसकी मौत हो गई। परिजनों ने नर्सिंग होम के बाहर शव रखकर हंगामा किया। पुलिस ने उन्हें शांत कराया।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव गोल्हुवापुर निवासी श्यामसुंदर की पत्नी आशा (26) को बुखार आने पर 30 जून को नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया था। सोमवार को चिकित्सक ने उसका एक्सरे कराया। चिकित्सक ने पति को बताया कि आशा के फेफड़ों में पानी भर गया है। महिला को करीब पांच इंजेक्शन लगा दिए। इंजेक्शन लगाते ही महिला को खून की उल्टी शुरू हुई और थोड़ी ही देर बाद उसकी मौत हो गई। डॉक्टर ने महिला को अपनी गाड़ी में लिटाया और पति से मौत की बात छिपाकर लखनऊ के अस्पताल चलने को कहा।
विज्ञापन

आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे टोल प्लाजा से थोड़ी दूरी पर कार का टायर फट गया। ये देख निजी चिकित्सक और कर्मी भाग गए। श्यामसुंदर ने पत्नी आशा का शव लाकर अस्पताल के बाहर रख दिया और हंगामा शुरू कर दिया। सीएचसी प्रभारी डॉ. मुकेश कुमार सिंह ने बताया कि नर्सिंग होम का रजिस्ट्रेशन है या नहीं, जानकारी नहीं है। एसएसआई लाखन सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed