फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Woman found hanging, case of dowry death

Unnao News: फंदे पर लटकी मिली महिला, दहेज हत्या का मुकदमा

Sun, 01 Jan 2023 06:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 01 Jan 2023 06:00 AM IST
विज्ञापन
Woman found hanging, case of dowry death
उन्नाव। सोहरामऊ कस्बे की एक महिला को उसके ससुराली नवाबगंज सीएचसी लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। बेटी की मौत की सूचना पर पहुंची मृतका की मां ने पति (दामाद) सहित चार ससुरालियों पर बेटी को मार डालने का आरोप लगाया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में फंदे से लटकने के कारण मौत की पुष्टि हुई है। मृतका की दो नवंबर को शादी हुई थी।
विज्ञापन

सोहरामऊ कस्बा निवासी अंशू गुप्ता शुक्रवार रात पत्नी अनामिका (19) को लेकर नवाबगंज सीएचसी पहुंचा। उसने डॉक्टरों को पत्नी के अचानक बेहोश हो जाने की बात बताई। डॉक्टरों ने परीक्षण करके उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

अनामिका की मौत की सूचना पर लखनऊ के हरौनी थानाक्षेत्र के सहजनपुर निवासी मृतका की मां किरन पहुंची और दहेज की मांग को लेकर बेटी को प्रताड़ित करने और हत्या करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया कि दो नवंबर 2022 को बेटी की शादी की थी। शुक्रवार शाम को बड़ी बेटी ने अनामिका को फोन मिलाया तो घर में झगड़े का शोर सुनाई दिया। कुछ देर बाद उसके साथ मारपीट की जानकारी मिली।
वह बेटी की ससुराल पहुंची तो पता चला बेटी को नवाबगंज सीएचसी लेकर गए हैं। जब तक सीएचसी पहुंचती बेटी की मौत होने की जानकारी हुई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।

इसमें फंदे से लटकने (हैंगिंग) से मौत होने की पुष्टि हुई है। सोहरामऊ एसओ अमित सिंह ने बताया कि मृतका की मां किरन की तहरीर पर मृतका के पति, ससुर, देवर और एक किराए पर रहने वाले व्यक्ति के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। उसके पति को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed