{"_id":"63addb4c39c96a58513e4bcd","slug":"woman-found-dead-in-house-under-suspicious-circumstances-unnao-news-knp736094697","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: संदिग्ध हालात में घर में मृत मिली महिला, मायके वालों ने हत्या का आरोप लगा किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: संदिग्ध हालात में घर में मृत मिली महिला, मायके वालों ने हत्या का आरोप लगा किया हंगामा
Thu, 29 Dec 2022 11:54 PM IST
कानपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
Published by: कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 29 Dec 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
(सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव जिले के असोहा में एक गांव निवासी महिला का शव संदिग्ध हालात में घर के अंदर मिला। पति ने करंट लगने से मौत की जानकारी पुलिस को दी थी। जबकि पोस्टमार्टम में फंदे से लटकने के कारण करीब 36 घंटे पहले मौत होने की पुष्टि हुई है। मायके पक्ष के लोगों ने हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। पुलिस मृतका के पति, ससुर और देवर से पूछताछ कर रही है।
गांव गड़रियनखेड़ा निवासी दिलीप कुमार की पत्नी सोनी (24) का शव गुरुवार सुबह घर के अंदर पड़ा मिला था। पति की सूचना पर पुलिस घर पहुंची और करंट से मौत होने की बात कही। इधर, बेटी की मौत की जानकारी पर आए कांथा निवासी मृतका के पिता बाबूशंकर ने ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाया। बताया कि डेढ़ साल पहले बेटी का विवाह किया था। इसके बाद से ससुराली उसे प्रताड़ित करते थे।
हत्या के आरोप की जानकारी पर नायब तहसीलदार शिव दर्शन सिंह और सीओ विक्रमाजीत सिंह पहुंचे और मायके पक्ष के लोगों से बात कर शव के पंचनामा की कार्रवाई पूरी कराई। मामला संदिग्ध देख दो डॉक्टरों के पैनल से शव का पोस्टमार्टम कराया गया। रिपोर्ट में महिला की मौत फंदे पर लटकने के कारण होने की पुष्टि हुई है। एसओ सुरेश सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। रिपोर्ट का इंतजार है। फिलहाल, पति, ससुर और देवर से पूछताछ की जा रही है।