फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Woman dies of corona, 194 infected including ASP

कोरोना से महिला की मौत

Fri, 28 Jan 2022 12:06 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jan 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
Woman dies of corona, 194 infected including ASP
उन्नाव। कानपुर हैलट में भर्ती कोरोना संक्रमित महिला की मौत हो गई। दो दिनों में एएसपी व सिकंदरपुर सरोसी स्वास्थ्य केंद्र के चार स्वास्थ्य कर्मी सहित 194 लोग संक्रमित आए हैं। बुधवार को 110 व गुरुवार को आए 84 लोग संक्रमित आए थे।
विज्ञापन

बीघापुर तहसील के पाटन कस्बा निवासी सरला शुक्ला (55) गुर्दे व फेफड़े में दिक्कत होने पर परिजनों ने 23 जनवरी को कानपुर हैलट में भर्ती कराया था। वहां उनकी कोविड जांच हुई थी। आरटीपीसीआर जांच में 24 जनवरी को वह संक्रमित आई थीं। तब से वहीं इलाज चल रहा था। गुुुुुरुवार को इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

बुधवार और गुरुवार को एंटीजन व आरटीपीसीआर की आई जांच रिपोर्ट में एएसपी सहित 194 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। इसमें बांगरमऊ में 14, बिछिया में दो, बीघापुर में 11, फतेहपुर चौरासी में दो, गंजमुरादाबाद में 14, हसनगंज में 15, हिलौली 11, मियागंज में 11, नवाबगंज 16, पुरवा में चार, सफीपुर में 31, सिकंदरपुर सरोसी में 21, सिकंदरपुर कर्ण में 15, सुमेरपुर में पांच, असोहा में एक, औरास में पांच, व शहर में 16 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. सत्यप्रकाश ने बताया कि जिले में इस समय कोरोना के सक्रिय केसों की संख्या 438 है। वहीं दो दिन में 175 मरीजों की हालत में सुधार हुआ है। संक्रमितों को उनकी स्थिति के आधार पर कोविड मेें भर्ती कराया जाने के साथ होम आइसोलेट किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed