फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   winter

मौसम का पहला कोहरा, बढ़ी ठंड

Sat, 06 Dec 2014 12:20 AM IST
ब्यूराो, अमर उजाला उन्नाव
ब्यूराो, अमर उजाला उन्नाव Updated Sat, 06 Dec 2014 12:20 AM IST
विज्ञापन
winter
उन्नाव। कोहरे का कहर शुरू हो गया है। गुरुवार देरशाम कोहरा गिरना शुरू हुआ जो शुक्रवार सुबह 11 बजे तक जारी रहा। आलम यह रहा कि दिन में भी वाहन चालकों को लाइट जलाकर चलना पड़ा। इसके चलते पारे में भी गिरावट दर्ज की गई। पारा गिरने से ठंड बढ़ गई। ट्रेनों की लेटलतीफी से यात्री बेहाल रहे।
विज्ञापन

शुक्रवार को पहली बार ठंड से लोग दो-चार हुए। अधिकतम, न्यूनतम पारा और गिर गया। ठंड के चलते घरों से बाहर निकले लोग खुद को पूरी तरह से गर्म कपड़ों से ढंके नजर आए। गुरुवार को जहां अधिकतम पारा 28 डिग्री सेल्सियस रहा वहीं शुक्रवार को यह घटकर 25 डिग्री पहुंच गया।
विज्ञापन

सुबह कोहरे से लिपटी रही। विजिबिलटी भी खासी कम हो गई। जिससे वाहन सवारों को दिन में भी लाइट जलाकर चलना पड़ा। सुबह 11 बजे तक सूर्यदेव, बादलों की ही ओट में छिपे रहे। धूप ना निकलने से कोहरे का जबरदस्त प्रकोप दिखा। इससे ठंड का कहर कुछ ज्यादा ही दिखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

शाम ढलते ही कोहरा फिर बढ़ गया। उधर, गुरुवार रात 9 बजे से कोहरा गिरना शुरू हो गया था। कुछ ही देर में कोहरा इतना घना हो गया कि सड़कों पर एक हाथ की दूरी पर खड़े लोग नजर आना बंद हो गए। जानकारों की मानें तो मौसम का पहला घना कोहरा था। इसके साथ ही ठंड भी बढ़ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed