फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   water cricess in badarka from 1 week

उन्नाव : एक सप्ताह से पेयजल की संकट झेल रहे पांच हजार लोग

Sun, 17 Jul 2022 11:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 17 Jul 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
water cricess in badarka from 1 week
अचलगंज। सदर तहसील क्षेत्र के बदरका गांव के पांच हजार लोग एक सप्ताह से पेयजल संकट झेल रहे हैं। ग्रामीणों ने बताया कि टंकी की मोटर खराब होने से जलापूर्ति नहीं हो रही है। मरम्मत के नाम पर जलनिगम और ग्राम पंचायत एक दूसरे पर जिम्मेदारी डाल रहे हैं।
विज्ञापन

बदरका में स्थापित पंप में लगी मोटर खराब है। इसके कारण बदरका, करौंदी, ताजपुर नौबस्ता, जगजीवनपुर व रावल गांवों में पानी नहीं पहुंच रहा है। एक सप्ताह से लोग हैंडपंपों से पानी भरकर ला रहे हैं।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि हैंडपंप के पानी में फ्लोराइड की अधिकता है। जून में भी भूमिगत गैस पाइप लाइन डालने के दौरान पेयजल लाइन फट गई थी। तब 10 दिन जलापूर्ति ठप रही थी। मई में पंप का वाल्व खराब होने से भी पेयजल संकट का सामना करना पड़ा था। ग्राम प्रधान संजय यादव ने बताया कि अभी तक टंकी व ट्यूबवेल अधिकृत रूप से ग्राम पंचायत को हस्तांतरित नहीं हैं। लोगों की समस्या को देखते हुए वह बार-बार मरम्मत कराते हैं। वहीं जल निगम के जिम्मेदार सभी योजनाओं के हस्तांतरित होने की बात कह रहे हैं। ग्रामीण दो पाटों के बीच फंसे हैं। समस्या का समाधान कब होगा, पता नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बनी रहती समस्या, हैंडपंप से लाते पानी
खुशी मिश्रा ने बताया कि घर से दूर लगे हैंडपंप से पानी भरकर लाना पड़ता है। ये पानी शुद्ध भी नहीं होता। समस्या अक्सर बनी रहती है।
ब्रजेश कुमार ने बताया कि लगभग हर महीने कोई न कोई खराबी बनी रहती है। इससे जलापूर्ति ठप रहती है। जलनिगम के अधिकारी कोई सुनवाई नहीं करते।
जलनिगम के अवर अभियंता रामचंद्र ने बताया कि पेयजल इकाई के रखरखाव और मरम्मत की जिम्मेदारी ग्राम पंचायत की है। सभी ग्रामीण पेयजल योजनाएं पंचायतों को हस्तांतरित कर दी गईं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed