फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Village Development Officer fined 25 thousand for not giving information

Unnao News: सूचना न देने पर ग्राम विकास अधिकारी पर 25 हजार का जुर्माना

Sun, 16 Apr 2023 12:07 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 16 Apr 2023 12:07 AM IST
विज्ञापन
Village Development Officer fined 25 thousand for not giving information
अजगैन। विकासखंड के नथईखेड़ा गांव में मनरेगा के अंतर्गत कराये गये कार्यों व आवंटित धनराशि की सूचना न देने पर ग्राम विकास अधिकारी पर 25 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है।
विज्ञापन

जैतीपुर गांव निवासी विजय यादव ने 26 नवंबर 2019 को विकासखंड कार्यालय नवाबगंज पर जन सूचना अधिकार के तहत प्रार्थनापत्र देकर विकासखंड की हिम्मतगढ़ ग्राम पंचायत के मजरा नथईखेड़ा में 1 अप्रैल 2017 से 31 मार्च 2019 तक मनरेगा में काम करने वाले मजदूरों की ग्रामवार सूची व उनके द्वारा किए गये कार्यों के दिन और भुगतान सहित अन्य जानकारियां मांगी थीं। समय पर सूचना न मिलने पर विजय ने राज्य सूचना आयोग में अपील की थी। इस पर आयोग ने 22 जनवरी 2021 को एक नोटिस जारी करते हुए बिंदुवार सूचनाएं प्रमाणित कर एक माह के अंदर अपीला करने वाले के पते पर डाक द्वारा भेजे जाने के निर्देश दिए थे। इसके बाद भी सूचना न देने पर आयोग ने ग्राम विकास अधिकारी पर 25 हजार का जुर्माना लगाया और इसकी वसूली वेतन से तीन किस्तों में करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

ग्राम विकास अधिकारी सुरेंद्र ने बताया कि प्रकरण जानकारी में है लेकिन इस संदर्भ में कोई प्रपत्र प्राप्त नहीं हुए है। बीडीओ अभिनव सरोज ने बताया कि प्रकरण की जानकारी सोशल मीडिया से हुई है कि 25000 का जुर्माना हुआ है। वास्तविक मामला क्या है, इसकी पूरी जानकारी होने पर ही कुछ कह सकते हैं। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed