{"_id":"5df534168ebc3e87d30c54d6","slug":"victim-s-relatives-told-that-there-is-danger-of-life-in-the-village-unnao-news-knp5322302168","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीड़ित परिजनों ने बताया गांव में जान का खतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीड़ित परिजनों ने बताया गांव में जान का खतरा
विज्ञापन
पाटन। बिहार थाना क्षेत्र में आग से जलाकर मारी गई दुष्कर्म पीड़िता के परिजनों से मिलने गए पूर्व मुख्यमंत्री को मृतका के परिजनों ने गांव में खुद की जान का खतरा बताया। उन्होंने गांव से दूर जहां मृतका की बहन को नौकरी मिले वहीं आवास भी दिलाने की मांग की। पूर्व सीएम ने सरकार से सिफारिश करने का आश्वासन दिया।
पूर्व मुख्यमंत्री ने मृतका के परिजनों से घटना की बिंदुवार जानकारी ली।
मृतका के पिता ने आरोप लगाया कि घटना में नामजद प्रधान के पति व अन्य आरोपियों को सत्ता का संरक्षण प्राप्त है। इससे परिवार को जान का खतरा है। आशंका जताई कि कभी भी कोई अनहोनी हो सकती है। पिता ने कहा कि बेटी को सरकार शहर में नौकरी दे और वहीं आवास भी दे, ताकि परिवार उसके साथ सुरक्षित रह सके और बेटी भी अकेली न रहे।
सपा मुखिया ने आश्वासन दिया कि वह सरकार से सिफारिश करेंगे। उन्होंने आश्वासन दिया कि समाजवादी पार्टी के लोग परिवार का समय-समय पर हालचाल लेने के साथ ही मदद भी करेंगे। इस दौरान सैकडों लोग मौजूद रहे।