फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Uproar over the death of a young man injured in an accident

हदसे में घायल युवक की मौत पर हंगामा, सीओ पहुंचे

Sun, 15 May 2022 12:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 15 May 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
Uproar over the death of a young man injured in an accident
पाटन। बिहार थाना क्षेत्र में छह दिन पहले हादसे में घायल युवक की मौत हो गई। परिजनों ने ट्रैक्टर चालक, ट्राली पकड़े जाने व मुआवजे की मांग कर गांव के बाहर शव रखकर हंगामा कर दिया। सीओ ने उन्हें आश्वासन देकर शांत कराया।
विज्ञापन

बिहार थाना क्षेत्र के रामपुर खरही गांव निवासी चंदन पिता व भाई अर्जुन के साथ पानीपत में नौकरी करता था। उसकी बहन मनीषा की 10 मई को शादी थी। वह पिता व भाई के साथ गांव लौटा था। आठ मई को वह मनिकापुर से शादी का सामान खरीदकर बाइक से घर लौट रहा था। रास्ते में लकड़ी के बोटे लादकर जा रही ट्रैक्टर ट्राली से उसका सिर टकरा गया। हेलमेट न लगा होने से वह घायल हो गया। उसे कानपुर में भर्ती कराया गया। चंदन के घायल होने से बहन की शादी भी टाल दी गई। शुक्रवार रात चंदन की मौत हो गई। आक्रोशित परिजनों ने चालक व ट्रैक्टर-ट्राली को पकड़े जाने और मुआवजा दिलाने की मांग कर गांव के बाहर शव रखकर हंगामा किया। कहा कि शादी के लिए जमा किया धन चंदन के इलाज में लग गया। मृतक की मां केशनदुलारी ने आरोप लगाया कि हादसे के बाद पुलिस को तहरीर दी पर रिपोर्ट दर्ज नहीं की। सीओ डीपी सिंह ने मांगें पूरी करने का आश्वासन दिया, तब जाकर परिजन व ग्रामीण शांत हुए। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed