{"_id":"6af76afe74fc26e1e10832ca","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-sknp1054-161239-2026-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: छह महीने पहले मृत कर्मी की लगाई ड्यूटी, सफाई न होने पर कारण बताओ नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: छह महीने पहले मृत कर्मी की लगाई ड्यूटी, सफाई न होने पर कारण बताओ नोटिस
विज्ञापन
फतेहपुर चौरासी। संचारी रोग नियंत्रण अभियान में ब्लॉक के अधिकारियों ने एक ऐसे सफाई कर्मचारी की ड्यूटी लगा दी, जिसकी छह महीने पहले बीमारी से मौत हो चुकी है। इतना ही नहीं सफाई न होने की शिकायत पर दिवंगत सहित 11 कर्मियों नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण भी तलब किया है। हालांकि एडीएओ पंचायत इसे त्रुटि बता रहे हैं।
ब्लॉक क्षेत्र के मझरिया गांव निवासी हरिश्चंद्र पंचायतराज विभाग में सफाई कर्मचारी के पद पर तैनात थे। छह महीने पहले 14 मई 2026 को उनकी बीमारी से मौत हो गई थी। विभाग ने पत्नी निर्मला की पेंशन भी शुरू कर दी। बेटे ज्ञानेंद्र की उम्र 18 साल से कम होने से विभाग ने मृतक आश्रित के रूप में अभी नियुक्ति नहीं दी है। ग्राम पंचायत गंगादासपुर के राजस्व गांव दुगवां में संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत 29 अक्तूबर को एडीओ पंचायत शिवशंकर ने सफाई के लिए 11 सफाई कर्मियों की टीम बनाई तो उसमें हरिश्चंद्र का नाम भी शामिल कर दिया।
इसके बाद दुगवां गांव के प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक राजकिशोर ने सफाई न होने की लिखित शिकायत की तो एडीओ पंचायत ने 12 नवंबर को दिवंगत कर्मचारी हरिश्चंद्र सहित 11 सफाई कर्मियों के खिलाफ कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए तीन दिनों में साक्ष्य सहित स्पष्टीकरण देने का निर्देश दिया। हालांकि एडीओ पंचायत का कहना है कि मृत कर्मचारी का नाम गलती से सूची में दर्ज हो गया था। सूची को संशोधित किया जाएगा। वहीं खंड विकास अधिकारी ज्ञानेंद्र कुमार ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। जांच कराई जा रही है।