{"_id":"6793e2d5837f4a97a303e99d","slug":"up-diwas-loan-sanction-letters-worth-rs-124-crore-given-to-30-beneficiaries-unnao-news-c-221-1-sknp1055-126027-2025-01-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी दिवस : 30 लाभार्थियों को दिए गए \n1.24 करोड़ रुपये के ऋण स्वीकृति पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी दिवस : 30 लाभार्थियों को दिए गए 1.24 करोड़ रुपये के ऋण स्वीकृति पत्र
विज्ञापन
कार्यक्रम प्रस्तुत करते बच्चे।
- फोटो : कार्यक्रम प्रस्तुत करते बच्चे।
उन्नाव। यूपी दिवस पर निराला प्रेक्षागृह में सरकारी योजनाओं की विकास प्रदर्शनी लगाई गई। वहीं 30 लाभार्थियों को 1.24 करोड़ के ऋण स्वीकृति पत्र व प्रतिकात्मक चेक दिए गए।
इसके अलावा विवेकानंद यूथ अवार्ड पाने वाले युवा शास्त्रीय गायक को सम्मानित किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों का शुभारंभ सदर विधायक पंकज गुप्ता व डीएम गौरांग राठी ने दीप प्रज्ज्वलन करके किया।
परिसर में लगी स्वास्थ्य, कारागार के बंदियों के उत्पादों, अग्निशमन, महिला एवं बाल विकास, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, पशुचिकित्सा, पंचायतीराज, ग्राम्य विकास, कृषि, खादी ग्रामोद्योग, जिला उद्योग केंद्र, जल निगम, बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार, मत्स्य विकास अभिकरण, बेसिक शिक्षा विभाग एवं वैकल्पिक ऊर्जा विभाग के स्टालों को देखा।
विज्ञापन
विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने प्रदेश की ऐतिहासिक, सांस्कृतिक, आ ध्यात्मिक व राजनीतिक विरासत से परिचित कराने के लिए गीत, नाटक, लोक नृत्य प्रस्तुत किया। संस्कृति विभाग के कलाकारों ने आल्हा गायन से मन मोहा। विधायक ने कहा कि भारत के स्वाधीनता संग्राम में उत्तर प्रदेश की सबसे महत्वपूर्ण भूमिका रही है। डीएम ने कहा कि यहां के लोग देश और दुनिया में बसते हैं। आजादी के संघर्ष में
ज्यादातर बलिदानी यही के रहे हैं। हमारे देश के ज्यादातर प्रधानमंत्री भी उत्तर प्रदेश के रहे हैं। यहां की छवि को पूरी दुनिया में अच्छा करना हम सभी का दायित्व है। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास योजना के 30 लाभार्थियों को 1.24 करोड़ रुपये के ऋण स्वीकृति पत्र वितरित दिए गए।
इससे अलावा राष्ट्रीय बालिका दिवस के उपलक्ष्य में हुई चित्रकला प्रतियोगिता की विजेता बालिकाओं को प्रशस्तिपत्र, शील्ड व मेडल प्रदान करके उनका हौसला बढ़ाया गया। विवेकानंद यूथ अवार्ड पाने वाले शास्त्रीय गायक अक्षय शुक्ला को भी सम्मानित किया गया और उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी गईं। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष शकुन सिंह भी मौजूद रहीं। इस दौरान सीडीओ प्रेम प्रकाश मीणा, डीडीओ संजय कुमार पांडेय, जिला विद्यालय निरीक्षक एसपी सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संगीता सिंह, जिला प्रोबेशन अधिकारी क्षमानाथ राय आदि मौजूद रहे।