फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Unnao's own self will recite poetry in Dubai

Unnao News: दुबई में काव्य पाठ करेंगे उन्नाव के स्वयं

Tue, 26 Nov 2024 04:54 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 26 Nov 2024 04:54 AM IST
विज्ञापन
Unnao's own self will recite poetry in Dubai
उन्नाव। साहित्यक नगरी कहे जाने वाले उन्नाव के युवा भी साहित्य के क्षेत्र में जिले के नाम रोशन कर रहे हैं। युवा कवि स्वयं श्रीवास्तव को दुबई में अगले महीने होने वाले मुशायरे में प्रतिभाग के लिए आमंत्रण मिला है।
विज्ञापन

जिले के आटा बंथर गांव निवासी स्वयं श्रीवास्तव ने युवा पीढ़ी के कवियों में अपनी अलग पहचान बनाई है। देश ही नहीं विदेश में भी जिले का नाम रोशन कर रहे हैं। साहित्यिक सफर में उन्होंने युवाओं को अपनी ओर आकर्षित भी किया है। बोलचाल की भाषा में लिखे गए उनके प्रेरणादायक गीत और मुक्तक लोग खूब पसंद करते हैं। उन्होंने बताया कि सात दिसंबर को दुबई के शेख राशिद प्रेक्षागृह में आयोजित विश्व प्रसिद्ध मुशायरे में देश विदेश के नामचीन शायराें और कवियों के साथ मंच साझा करेंगे। इससे पहले वह 2022 में थाईलैंड में काव्यपाठ कर चुके हैं। स्वयं ने अपनी सफलता का श्रेय ईश्वर और उन्नाव की साहित्यिक धरा को दिया है। डॉ. मनोज श्रीवास्तव, डॉ. प्रभात सिन्हा, अनिरुद्ध सौरभ, अरविंद श्रीवास्तव, अजय श्रीवास्तव, डॉ. श्रीकेश पांडेय आदि ने बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed