{"_id":"6228e82a5387441931535580","slug":"unnao-news-unnao-news-knp684769599","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतगणना केंद्र से हाईवे तक रहेगा पुलिस का पहरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मतगणना केंद्र से हाईवे तक रहेगा पुलिस का पहरा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव। मतगणना के दौरान वेयर हाउस से लेकर हाईवे तक पुलिस का कड़ा पहरा रहेगा। दही चौकी औद्योगिक क्षेत्र साइट एक का यातायात बदला रहेगा। आईआईए कार्यालय वाले मार्ग पर वाहनों का आवागमन बंद रहेगा। इस परिधि में आने वाले सात छोटे-बड़े कारखाने भी बंद रहेंगे। एसपी दिनेश त्रिपाठी ने बताया कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या वाहन की तलाशी ली जाएगी।
यह रहेगी व्यवस्था
- एफीसीआई तिराहे से केवल मतगणना में लगे अधिकारी और कर्मचारियों के वाहनों को प्रवेश दिया जाएगा।
- मतगणना ड्यूटी में लगे अधिकारी और कर्मचारियों के वाहनों को एफसीआई के गेट एक से पहले मैदान में खड़ा कराया जाएगा।
- पुलिस व मीडिया केे वाहनों को युवराज फैक्टरी व एसए इंटरनेशनल फैक्टरी के पास मैदान में पार्क कराया जाएगा।
- प्रत्याशी व एजेंटों को मेलाडी फैक्टरी तिराहे से प्रवेश दिया जाएगा, उनके लिए धर्मकांटा तिराहे के आगे पार्किंग बनाई गई है।
- प्रत्याशियों के साथ आए सहयोगियों के वाहनों को अमीन संस फैक्टरी के मैदान में खड़ा कराया जाएगा।
- धर्मकांटा तिराहे से औद्योगिक क्षेत्र चौकी व एफआईसी गोदाम तिराहे तक नो व्हीकल जोन घोषित किया गया है।
- धर्मकांटा से औद्योगिक तिराहे तक की सभी फैक्टरियों के गेट मतगणना समाप्त होने तक बंद रखे जाएंगे।