{"_id":"6ace8c4d54d7af6f3303a1aa","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-uno1001-159442-2026-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: बाग में लगे फंदे से लटका मिला श्रमिक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: बाग में लगे फंदे से लटका मिला श्रमिक का शव
विज्ञापन
उन्नाव। भतावां गांव में श्रमिक का शव मंगलवार सुबह पेड़ पर रस्सी के फंदे से लटका मिला। पुलिस ने जांच की तो परिजनों ने शराब का लती बताया।
सदर कोतवाली के भतावां गांव निवासी रिंकू (22) मजदूरी करता था। सोमवार की शाम वह घर से साइकिल लेकर निकला लेकिन नहीं लौटा। मंगलवार भोर पहर खेत की ओर गए लोगों ने दोस्तीनगर मार्ग पर घर से करीब 500 मीटर आगे पूर्व प्रधान कमलेश के बाग में फंदे से उसका शव लटका देखा। लोगों की सूचना पर परिजन वहां पहुंचे।
बड़े भाई श्याम बाबू ने बताया कि रिंकू दो भाइयों में सबसे छोटा था। पिता ने बताया कि वह पहले भी दो बार फंदे से लटककर जान देने की कोशिश कर चुका है। समय रहते नजर पड़ने से उसे बचा लिया गया। कोतवाल चंद्रकांत मिश्रा ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।