फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Government does not want to provide scholarships to students: Shyamlal Pal

छात्रों को छात्रवृत्ति नहीं देना चाहती सरकार : श्यामलाल पाल

Wed, 14 Oct 2026 01:55 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 14 Oct 2026 01:55 AM IST
विज्ञापन
Government does not want to provide scholarships to students: Shyamlal Pal
कानपुर। सपा के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल ने आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार अब छात्रों की छात्रवृत्ति पर डाका डाल रही है। उन्होंने कहा कि समाज कल्याण विभाग की दशमोत्तर छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति से संबंधित वेबसाइट की गड़बड़ियां सुधारने में जानबूझकर देरी की जा रही है ताकि छात्र आवेदन न कर पाएं और बाद में जिम्मेदार तिथि निकलने का रोना रोकर पल्ला झाड़ लें। वह घाटमपुर में आयोजित पीडीए सम्मेलन में शिरकत करने आए थे। इसके बाद तिलकनगर में महानगर इकाई के पदाधिकारियों के साथ बात की।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि पीडीए सम्मेलन के दौरान और बाद में बड़ी संख्या में अभिभावकों और छात्रों ने वेबसाइट से जुड़ी समस्या बताई। नए प्रावधान इसी लिए बढ़ाए जाते हैं कि कार्य में अड़ंगा लगे। शिक्षण संस्थानों की शिकायत के बाद भी समाधान नहीं हो रहा। किसानों को खाद नहीं मिल पा रही। बहुत सी कल्याणकारी योजनाओं का लाभ अटका है। इससे पहले घाटमपुर के नौबस्ता चौराहे पर समाजवादी युवजन सभा के कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया। इस दौरान समाजवादी छात्र सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. इमरान, महानगर अध्यक्ष हाजी फजल महमूद, वरिष्ठ उपाध्यक्ष शैलेंद्र यादव मिंटू, सयुस महानगर अध्यक्ष अर्पित त्रिवेदी, सौरभ और संजय यादव समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed