उन्नाव। लखनऊ में सीएम की मौजूदगी में आयोजित ‘ग्राम सुरक्षा में योगदान, ग्राम प्रहरियों का सम्मान’ कार्यक्रम का लाइव प्रसारण रिजर्व पुलिस लाइन में ग्राम प्रहरियों को दिखाया गया सीएम योगी ने बताया कि ग्राम प्रहरियों को पहले 2500 रुपये मानदेय मिलता था, जिसे बढ़ाकर 3500 रुपये कर दिया गया है। उन्हें पांच लाख तक के कैशलेस उपचार की सुविधा प्रदान की जाएगी। इससे जिले के 520 ग्राम प्रहरियों को लाभ मिलेगा।
ग्राम प्रहरियों को कर्तव्यों एवं दायित्वों के प्रति योगदान को सम्मान देने के साथ ग्रामीण सुरक्षा व्यवस्था में उनकी सक्रिय सहभागिता को प्रोत्साहित किया गया। जिला पंचायत प्रशासक शकुन सिंह, सदर विधायक पंकज गुप्ता, आशुतोष शुक्ला, भाजपा जिलाध्यक्ष अनुराग अवस्थी, डीएम घनश्याम मीना, एसपी जय प्रकाश सिंह, एएसपी उत्तरी आयुष श्रीवास्तव, दक्षिणी शैलेंद्र लाल सहित सीओ सिटी विनी सिंह और अन्य अधिकारी मौजूद रहे।