{"_id":"6ace8c3de7dcf71e9904364b","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-uno1001-159498-2026-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: रील बनाते समय बाइक पुलिया से टकराई... चाट विक्रेता की मौत, बेटा घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: रील बनाते समय बाइक पुलिया से टकराई... चाट विक्रेता की मौत, बेटा घायल
विज्ञापन
सुनील राठौर (फाइल फोटो)
- फोटो : 1
सफीपुर। कादिरपुर-जहांगीर मार्ग पर अनियंत्रित बाइक नाले की पुलिया से टकरा गई। हादसे में पिता की नाले में गिर कर मौत हो गई। साथ रहा मासूम घायल हो गया। राहगीरों की सूचना पर पुलिस दोनों को सीएचसी पहुंचाया। बच्चे का इलाज चल रहा है। बताया जाता है कि बाइक चलाने के दौरान रील बनाते समय हादसा हुआ। वह हेलमेट नहीं लगाए था।
आसीवन थानाक्षेत्र के गांव रसूलपुर निवासी सुनील (30) पुत्र रामखेलावन कुरसठ कस्बे से बाइक की टंकी पर तीन साल के बेटे आयुष को बिठाकर कादिरपुर की ओर जा रहे थे। कादिरपुर-जहांगीर मार्ग पर नाले पर बनी ऊंची पुलिया के पास बाइक अनियंत्रित होकर नाले की पुलिया से टकरा गई। घटना में बाइक सवार पिता 20 फीट नीचे नाले में गिर गया, जबकि बच्चा सड़क पर गिरकर घायल हो गया। राहगीरों ने दौड़कर सुनील को नाले से बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
ममेरी बहन गीता ने बताया कि सुनील कुरसठ में चाट का ठेला लगाता था। वह मां हेमा कुमारी और पिता की इकलौती संतान था। पत्नी प्रियंका के साथ दो लडके कित्तू और आयुष हैं। बहन ने बताया कि रविवार को ही भाई ने नई बाइक खरीदी थी। राहगीरों ने बताया कि बाइक सवार चलाते समय रील बना रहा था, तभी घटना हुई। थानाध्यक्ष प्रदीप सिंह ने बताया कि चलती बाइक पर ही मोबाइल से रील बनाने की बात सामने आई है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।