फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   unnao news

क्या गरीब मुस्लिमों का विकास करना सांप्रदायिकता है: स्वतंत्रदेव

Sun, 05 Sep 2021 05:38 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 05 Sep 2021 05:38 PM IST
विज्ञापन
unnao news
पूर्व एमएलसी अजीत सिंह की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा कार्यक्रम में मौजूद लोग। संवाद - फोटो : UNNAO
उन्नाव। पूर्व एमएलसी अजीत सिंह की 17वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि देने आए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने सांप्रदायिकता पर विपक्षियों को आड़े हाथों लिया। सवालिया लहजे में कहा कि क्या गरीब मुस्लिमों का विकास करना, महिलाओं को तीन तलाक से मुक्ति दिलाना, कश्मीर से अनुच्छेद 370 खत्म करना, वंदे मातरम्, जय श्रीराम, भारत माता की जय बोलना और खुद को हिंदू कहना सांप्रदायिकता है।
विज्ञापन

कब्बाखेड़ा स्थित एक रिसॉर्ट में जिला पंचायत अध्यक्ष शकुन सिंह के दिवंगत पति व पूर्व एमएलसी की 17वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा कार्यक्रम हुआ। इसमें प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि मोदी के राज में विदेश में भारत का सम्मान बढ़ा है। इसी कारण लंदन के विक्टोरिया हाउस में आज भारत माता की जय बोला जाता है। फिर लोगों से सवाल पूछा कि मोदी प्रधानमंत्री न होते तो क्या राममंदिर बनता। कश्मीर में अनुच्छेद 370 हटता। कहा कि हम न वोट बैंक की राजनीति करते हैं और ना ही मुस्लिम तुष्टीकरण की। हम देश बनाने की राजनीति करते हैं। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि देश ऐसा बने जहां एक रुपये का भ्रष्टाचार न हो।
विज्ञापन

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि स्व. अजीत सिंह गरीबों के लिए समर्पित रहते थे। वह हमारे बीच नहीं हैं। उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं। इस मौके पर हाईस्कूल व इंटर के मेधावी छात्रों को सम्मानित किया। चार दिव्यांगों को ट्राईसाइकिल भी भेंट की। रक्तदान शिविर में कई ने रक्तदान किया। इससे पहले मंच पर जिला पंचायत अध्यक्ष शकुन सिंह व उनके बेटे शशांक शेखर सिंह ने प्रदेश अध्यक्ष को स्मृति चिह्न भेंट किया। भाजपा प्रदेश मंत्री शंकर लाल लोधी, जिलाध्यक्ष राजकिशोर रावत, विधायक अनिल सिंह, बृजेश रावत, श्रीकांत कटियार, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष संगीता सेंगर, कुश, नीशू सिंह सहित तमाम पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

योगी की तप, तपस्या के कारण ही प्रदेश में दंगा नहीं
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने साढ़े चार साल में एक भी छुट्टी नहीं ली। यहां तक की पिता के देहांत पर भी नहीं गए। उनकी तप, तपस्या के कारण ही प्रदेश में एक भी दंगा नहीं हुआ। योगी गरीब व गांव की खुशहाली के लिए काम करते हैं। जबकि पूर्व में सैफई खानदान वाले राज्य को लूटा करते थे। विकास के लिए 14वें व राज्य वित्त से भरपूर पैसा दिया जा रहा है। प्रधानों का आह्वान किया कि वह गांव की तस्वीर बदलने में सक्षम हैं।
विकास, कानून-व्यवस्था और राष्ट्रवाद के नाम लड़ेंगे चुनाव
पत्रकारों से बातचीत में प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि विकास, कानून-व्यवस्था और राष्ट्रवाद के नाम पर 2022 का विधानसभा चुनाव लड़ेंगे। वहीं, बांगरमऊ मंडल की एक महिला नेत्री द्वारा जिलाध्यक्ष पर पद बंटवारे को लेकर लगाए गए आरोप पर स्वतंत्रदेव चुप्पी साध गए।

भाजपाइयों में शक्ति प्रदर्शन व चेहरा दिखाने की रही होड़
श्रद्धांजलि सभा में पहुंचे कई युवा भाजपाइयों में प्रदेश अध्यक्ष के सामने शक्ति प्रदर्शन व चेहरा दिखाने की होड़ रही। लंबे-लंबे काफिले के साथ पहुंचे भाजपाइयों के वाहनों के कारण उन्नाव-हरदोई मार्ग पर जाम जैसे हालात बने रहे। जाम में फंसे वाहन सवार भाजपाइयों को कोसते नजर आए।

पूर्व एमएलसी अजीत सिंह की पुण्यतिथि पर आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में संबोधन करते भाजपा प्रद?

पूर्व एमएलसी अजीत सिंह की पुण्यतिथि पर आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में संबोधन करते भाजपा प्रद?- फोटो : UNNAO

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed