फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   17 routes to be constructed at a cost of 9.74 crore

Unnao News: 9.74 करोड़ से 17 मार्गों का होगा निर्माण

Tue, 27 Oct 2026 12:42 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 27 Oct 2026 12:42 AM IST
विज्ञापन
17 routes to be constructed at a cost of 9.74 crore
उन्नाव। लंबे समय से क्षतिग्रस्त 17 मार्गों के निर्माण के लिए शासन ने 9.74 करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत कर दिया है। जल्द ही टेंडर प्रक्रिया पूरी कर मंडी परिषद छह से 12 माह के अंदर निर्माण पूरा कराएगा। इन सड़कों के बनने से एक लाख से अधिक आबादी को राहत मिलेगी।
विज्ञापन

जनपद में कई ऐसे संपर्क मार्ग हैं जो लंबे समय से क्षतिग्रस्त हैं। पूर्व में सर्वे के माध्यम से मंडी परिषद ने अपने क्षेत्राधिकार में आने वाले ऐसे मार्गों का चयन था, जिनकी हालत ज्यादा खराब थी। सड़कों में गहरे गड्ढे हो गए हैं। इससे लोगों का आवागमन जोखिमभरा हो गया है। इसे शासन को मंजूरी के लिए भेजा गया था। अब इनमें 17 प्रमुख मार्गों का चयन किया गया है। इन मार्गों की कुल लंबाई 22.25 किमी है। इनके निर्माण के लिए तैयार किए गए 9.74 करोड़ रुपये के प्रस्ताव को मंजूरी मिल गई है। राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषद द्वारा स्वीकृत मार्गों की सूची जिलाधिकारी को भेजी गई है।
विज्ञापन

इंसेट-1
मार्गों पर डामर की पूरी परत ही बिछाई जाएगी
नवनिर्माण में चयनित इन मार्गों की हालत खराब है। सभी मार्ग बहुत ज्यादा गड्ढों में समाए हैं। कई तो खड़ंजा मार्ग हैं। अब नवनिर्माण में इन मार्गों पर डामर की पूरी परत ही बिछाई जाएगी। इससे करीब 50 हजार की आबादी को आवागमन में सहूलियत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंसेट-2
यह हैं दस प्रमुख मार्ग जिनका होना है नवनिर्माण
-बांगरमऊ में बरुआघाट से लखनपुर तक
-बरुआघाट से जगतनगर सहजनी तक
-गंजमुरादाबाद में फतेहपुर हमजा होते हुए खालसा तक
-सिरधरपुर से साहब बाबा आश्रम तक
-जगतनगर रोड से साईंपुर सगौड़ा तक
-बगौड़ा हुसैननगर मार्ग से अब्दुल्लापुर तक
-नवाबगंज कजूरपुर से भितरेपार तक
-फरहतपुर से शक्तिदीनखेड़ा तक
-फरहदपुर से भटपुरा तक
-हसनगंज मियागंज मार्ग से छरहरा तक
वर्जन
नवनिर्माण के 17 मार्गों के लिए बजट जारी हो गया है। इसके लिए मंडी परिषद के माध्यम से टेंडर प्रक्रिया शुरू की जा रही है। 15 दिन में प्रक्रिया पूरी करके काम शुरू कराया जाएगा। प्रयास किया जाएगा कि छह से 12 माह में काम पूरा हो जाए।-घनश्याम मीना, डीएम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed