{"_id":"5f0cb36c8ebc3e63de133663","slug":"unnao-news-unnao-news-knp571028631","type":"story","status":"publish","title_hn":"बांगरमऊ सीएचसी के डाक्टर सहित आठ कोरोना संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बांगरमऊ सीएचसी के डाक्टर सहित आठ कोरोना संक्रमित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव। जिले में आठ और लोगों के कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। इसमें बांगरमऊ स्वास्थ्य केंद्र में तैनात एक डाक्टर, पीतांबर नगर निवासी मां-बेटी, कांशीराम की महिला, शुक्लागंज में एक वृद्धा, दो महिला व युवक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। संक्रमितों को औरास व बिछिया कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
सोमवार को लखनऊ पीजीआई से आई रिपोर्ट में शहर की कांशीराम कालोनी निवासी 45 वर्षीय महिला, शुक्लागंज के आर्यनगर की 26 वर्षीय युवती, 63 वर्षीय वृद्धा, 44 वर्षीय युवक, कंचन नगर की 30 वर्षीय युवती की रिपोर्ट संक्रमित आई है। वहीं जिला अस्पताल की ट्रूनेट मशीन से पीतांबर नगर की 25 साल की युवती व उसकी 1 साल की बेटी के साथ बांगरमऊ स्वास्थ्य केंद्र में तैनात डाक्टर की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। सीएमओ कैप्टन डॉ. आशुतोष कुमार ने बताया कि जिले में सात कोरोना संक्रमित मिले हैं। सभी को औरास व बिछिया के कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया।
कांशीराम कालोनी में महिला के संक्रमित मिलने के बाद डा. रवि यादव टीम के साथ मोहल्ले में पहुंचे। यहां महिला के पति, बेटी, बेटा सहित 16 लोगों का चिन्हांकन कर उन्हें सरस्वती मेडिकल कॉलेज में आइसोलेट कराया। वहीं, शहर के पीतांबर नगर में मां-बेटी के संक्रमित मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग संपर्क में रहने वालों की सूची तैयार कर रहा है। स्वास्थ्य विभाग की माने तो मां-बेटी के संपर्क में करीब 20 लोग आए हैं। उनकी सूची तैयार की जा रही है। मंगलवार को उन्हें आइसोलेट कराया जाएगा। वहीं, संक्रमित डाक्टर के संपर्क में रहे लोगों की भी सूची तैयार हो रही है।