फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   unnao news

Unnao News: बुजुर्ग महिलाएं बसों में करेंगी मुफ्त सफर

Thu, 27 Aug 2026 01:34 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 27 Aug 2026 01:34 AM IST
विज्ञापन
unnao news
उन्नाव। लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा योजना के शुभारंभ कार्यक्रम का लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम का शहर के निराला प्रेक्षागृह में सजीव प्रसारण दिखाया गया। परिवहन निगम की ओर से आयोजित मातृ शक्ति सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि सदर विधायक पंकज गुप्ता, भाजपा जिलाध्यक्ष अनुराग अवस्थी और डीएम घनश्याम मीना ने 500 महिलाओं को सम्मानित किया।
विज्ञापन

सदर विधायक ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 60 वर्ष और उससे अधिक आयु की महिलाओं को उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम की साधारण बसों में आजीवन निशुल्क यात्रा की सुविधा दी है। अब बुजुर्ग माताएं, यात्रा के खर्च की चिंता किए बिना ही बस से आ-जा सकेंगी। वह तीर्थाटन और परिवार व रिश्तेदारों से मिलने के लिए बसों में बिना किराया सफर कर सकेंगी।
विज्ञापन

परिवहन निगम की ओर से शहर के निराला प्रेक्षागृह में मातृ शक्ति सम्मान समारोह में स्वयं सहायता समूहों, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों और विभिन्न क्षेत्रों की महिलाओं को साड़ी और मिठाई भेंट कर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक अभिनव सोनकर ने उपस्थित महिलाओं ने परिवहन निगम की योजनाओं की जानकारी दी। रक्षाबंधन पर परिवहन निगम की ओर से माताओं, बहनों और बेटियों को एक सहयात्री सहित निगम की बसों में निशुल्क यात्रा की सुविधा दी जा रही है।

यह सुविधा 27 अगस्त सुबह छह बजे से 29 अगस्त रात 12 बजे तक उपलब्ध रहेगी। बताया कि सफर के दौरान किसी भी तरह की समस्या हो तो बस में परिचालक की सीट के पीछे लिखे नंबर पर फोन करके सूचना या शिकायत कर सकती हैं। परिवहन निगम तत्काल समस्या का समाधान करेगा।
इस मौके पर क्षेत्रीय प्रबंधक ने अलग-अलग क्षेत्रों की पांच सौ महिलाओं को साड़ी और मिठाई भेंट करके सम्मानित किया। इससे महिलाएं खुश हो गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed