{"_id":"6a8a0017efc5c3a396073d03","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-uno1023-156231-2026-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: मवेशी से टकरा कर पलटा ई-रिक्शा, चालक समेत पांच घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: मवेशी से टकरा कर पलटा ई-रिक्शा, चालक समेत पांच घायल
विज्ञापन
पुरवा। सब्जी लेकर बाजार जा रहा ई-रिक्शा मवेशी से टकराकर पलट गया। इस हादसे में चालक समेत पांच सब्जी विक्रेता घायल हो गए। एक को गंभीर हालत में लखनऊ और दूसरे को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। मामूली घायल दो लोगों को प्राथमिक उपचार के छुट्टी दे दी गई।
पुरवा कोतवाली के कसरौर गांव निवासी ई-रिक्शा चालक धर्मेंद्र (28) शनिवार को गांव के ही गंगासेवक (76), गुरसेवक (30), रामसजीवन (60) और बुद्धिलाल (60) के साथ ई-रिक्शा में सब्जियां लादकर नगर की राजा बाजार में बेचने जा रहा था। दही-मोहनलालगंज मार्ग पर मोहल्ला कटरा के पास अचानक आए सुअर से ई-रिक्शा टकरा गया। इससे ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया।
हादसे में ई-रिक्शा सवार पांचों घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने सभी को सीएचसी पहुंचाया। परिजन धर्मेंद्र को इलाज के लिए लखनऊ लेकर चले गए। घायल गंगासेवक को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया जबकि गुरुसेवक का उपचार जारी है। रामसजीवन और बुद्धिलाल को मामूली चोटें आई। दोनों प्राथमिक उपचार के बाद बाजार में सब्जी बेचने चले गए। कोतवाल भवन मौर्य ने बताया कि ई-रिक्शा पलटने पांच लोगों के घायल होने की सूचना मिली है। तहरीर मिलने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।