{"_id":"69d16dc663082a83ea0bb975","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-uno1023-148047-2026-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: दो शातिर गिरफ्तार, चोरी के आभूषण और बर्तन बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: दो शातिर गिरफ्तार, चोरी के आभूषण और बर्तन बरामद
विज्ञापन
फोटो-21-सदर कोतवाली में मौजूद चोरी के आरोपी। स्रोत: पुलिस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव। सदर कोतवाली पुलिस ने बक्खाखेड़ा में हुई चोरी का खुलासा किया है। पुलिस ने दो शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से चोरी हुए जेवर और बर्तन भी बरामद हुए हैं।
कोतवाल चंद्रकांत सिंह ने बताया कि बक्खाखेड़ा निवासी हरीशचंद्र ने शुक्रवार को घर का ताला तोड़कर जेवर और बर्तन चोरी होने की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। पुलिस ने शनिवार को हुसैन नगर नहरिया के पास से दो लोगों को गिरफ्तार किया। इनमें कांशीराम कॉलोनी निवासी लकी उर्फ इंजिमाम हुसैन उर्फ कनपुरिया शामिल है। दूसरा आरोपी टिकवामऊ थाना हसनगंज निवासी राजू पासी है। इनके कब्जे से एक अंगूठी, एक तोड़िया, चार जोड़ी पैर का मीना मिला। साथ ही एक जोड़ी झाला, एक पायल और पीतल के बर्तन बरामद हुए।
कोतवाल ने बताया कि दोनों शातिर अपराधी हैं। लकी पर बीघापुर, गंगाघाट, माखी और सदर कोतवाली में 11 आपराधिक मामले दर्ज हैं। राजू पर हसनगंज, सोहरामऊ, अजगैन और सदर में 10 आपराधिक प्राथमिकी दर्ज दर्ज हैं। दोनों को न्यायालय में पेश किया गया। न्यायालय के आदेश पर उन्हें जेल भेज दिया गया है।