{"_id":"69cd6848f9b28dd0d70c2ab4","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-uno1023-147860-2026-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: 100 मीटर दौड़ में सृष्टि और संस्कार अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: 100 मीटर दौड़ में सृष्टि और संस्कार अव्वल
विज्ञापन
फोटो-6- एथलेटिक्स मीट में प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ी। स्रोत: यूनिवर्सिटी
- फोटो : रंजना गुप्ता के कंधों पर सिल्वर स्टार लगाते अधिकारी। स्रोतः पुलिस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नवाबगंज। कस्बा स्थित चंडीगढ़ विश्वविद्यालय के खेल मैदान में दो दिवसीय वार्षिक खेल प्रतियोगिता आयोजित हुई। इसमें विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों के 500 से अधिक छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। महिला वर्ग की 100 मीटर दौड़ में सृष्टि ने पहला स्थान प्राप्त किया। पुरुष वर्ग की 100 मीटर दौड़ में संस्कार अव्वल रहे। 200 मीटर दौड़ में ऐश्वर्या और दिव्यांशु ने जीत हासिल की।
प्रतियोगिता का उद्घाटन अर्जुन पुरस्कार विजेता रचना गोविल और भारतीय हॉकी में योगदान देने वाले प्रेम कुमार ने किया। इसमें कई रोमांचक मुकाबले हुए। खिलाड़ियों ने 100 और 200 मीटर दौड़ में प्रतिभा दिखाई। 100 मीटर बाधा दौड़ और 400 मीटर रिले रेस भी आयोजित की गईं। गोला फेंक, चक्का फेंक, लंबी कूद और ऊंची कूद जैसी स्पर्धाएं भी शामिल थीं। कार्यक्रम के अंतिम चरण में विजेता प्रतिभागियों को मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया।
शॉटपुट में ईशा और अभिनव ने जीत दर्ज की। डिस्कस थ्रो में तन्या सिंह और संस्कार शुक्ला अव्वल रहे। बाधा दौड़ में ऐश्वर्या और निखिल कुमार ने पहला स्थान पाया। ऊंची कूद में अनन्या और अक्षय सिंह ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर जीत हासिल की।
विज्ञापन
प्रेम कुमार ने अपने अनुभव साझा करते हुए खेलों का महत्व बताया। उन्होंने कहा कि खेल व्यक्ति को मानसिक रूप से मजबूत बनाते हैं। खेल चुनौतियों का सामना करना भी सिखाते हैं। प्रो वाइस चांसलर टीपी सिंह ने कहा कि ऐसे आयोजन छात्रों के सर्वांगीण विकास में सहायक हैं। हर छात्र को पढ़ाई के साथ खेलों में भी सक्रिय रहना चाहिए।