फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   unnao news

Unnao News: नेग वसूली के लिए भिड़े किन्नर, पांच के खिलाफ प्राथमिकी

Tue, 10 Feb 2026 01:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 10 Feb 2026 01:03 AM IST
विज्ञापन
unnao news
चकलवंशी। दो दिन पहले शादी समारोह में नेग वसूली को लेकर किन्नरों के दो गुटों में विवाद हो गए। एक गुट ने दूसरे की पिटाई कर दी थी। इस घटना में तीन किन्नर घायल हुए थे। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने पांच किन्नरों पर बलवा और मारपीट की प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

माखी थाना में कस्बा चकलवंशी स्थित एक गेस्ट हाउस में छह फरवरी को बरात आई थी। आसीवन थाना क्षेत्र के हैदराबाद के मोहल्ला जवाहर नगर निवासी किन्नर हेलन ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि सात फरवरी को सुबह चार बजे शादी में नेग लेने गई थी। तभी हसनगंज की किन्नर काजल, पायल, बबिता, किरन, दिपांशु सिंह और 15 अज्ञात लोगों ने डंडों और धारदार हथियार से हमला कर दिया। मारपीट में आकांक्षा, रुबीना, लैला और ढोलक वादक अनुज घायल हो गए।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष योगेश कुमार सिंह ने बताया कि पांच नामजद और 15 अज्ञात के खिलाफ बलवा, मारपीट व धमकी की प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed