पुरवा। सामुदायिक जागरूकता कार्यक्रम के तहत एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की संयुक्त टीम ने बृहस्पतिवार को नगर के एक स्कूल और पंचायत भवन में कार्यक्रम आयोजित किया। इसमें लोगों को आग, बाढ़, सर्प दंश जैसी आपात स्थितियों से बचने के तरीके बताए।
दीपक कमालिया के नेतृत्व में छह सदस्यीय टीम ने न्यू सिटी मॉर्डन पब्लिक स्कूल में स्कूल सेफ्टी प्रोग्राम और ऊंचगांव किला के पंचायत भवन में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। टीम ने बताया कि बाढ़ व आग लगने की स्थिति में स्वयं और आसपास के लोगों की जान कैसे बचाई जा सकती है। इसके अलावा, सर्प दंश के समय प्राथमिक उपचार की जानकारी भी दी गई। इस दौरान प्रधान पति ओम प्रकाश चौधरी, महाविद्यालय के छात्र-छात्राएं सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।