{"_id":"692c988aa780c2cbfe0e91b7","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-uno1023-141130-2025-12-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: कमरे की कुंडी काटकर चोरों ने पार किया लाखों का माल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: कमरे की कुंडी काटकर चोरों ने पार किया लाखों का माल
विज्ञापन
बीघापुर। कोतवाली क्षेत्र के पाही हरदो गांव में 28 नवंबर की रात चोरों ने कमरे की कुंडी काटकर घर में रखे लगभग छह लाख के जेवर व 40 हजार रुपये पार कर दिए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस जांच कर रही है।
पाही हरदो निवासी हरिशंकर ने रविवार को बताया कि 28 नवंबर की रात को वह पत्नी के साथ कमरे में सो रहा था। देर रात उठे तो बाहर से कमरे की कुंडी बंद थी। पड़ोसी को आवाज देकर बाहर से बंद अपने कमरे की कुंडी खुलवाई। दूसरे कमरे में जाकर देखा तो कमरे की कुंडी टूटी हुई थी। कमरे में रखी अलमारी और बक्से के ताले टूटे मिले।
पीड़ित के मुताबिक, अलमारी में रखे छह लाख रुपये के जेवर व चालीस हजार रुपये की नगदी चोरों ने पार कर दी। कोतवाल राजपाल ने बताया की तहरीर मिली है। मामले की जांच कर जल्द खुलासा किया जाएगा।