{"_id":"68e958e38a68f2e7d90bd5a4","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-uno1023-138378-2025-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: अचानक ब्रेक लगाने से डंपर में भिड़ा कंटेनर, चालक बाल-बाल बचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: अचानक ब्रेक लगाने से डंपर में भिड़ा कंटेनर, चालक बाल-बाल बचा
विज्ञापन
फोटो-12-हाईवे पर सड़क घेरे खड़ा क्षतिग्रस्त कंटेनर। स्रोत: पाठक
नवाबगंज। लखनऊ-कानपुर हाईवे पर रसूलपुर गांव के सामने बृहस्पतिवार की रात डंपर चालक ने अचानक ब्रेक लगा दी। इससे पीछे चल रहा कंटेनर डंपर में भिड़ गया। हालांकि चालक बाल-बाल बच गया। शुक्रवार दोपहर 12 तक हाईवे पर खड़े रहे कंटेनर से यातायात प्रभावित रहा।
राजस्थान के अलवर जिले के थाना नौगांवा के ललौडी गांव निवासी कंटेनर चालक जुनैद ने बताया कि पुणे से महिंद्रा कंपनी की कार गोरखपुर छोड़ने गए थे। वहां से लोडिंग के लिए दिल्ली जा रहे थे। सोहरामऊ थाना क्षेत्र के रसूलपुर गांव के सामने आगे चल रहे डंपर चालक ने अचानक ब्रेक लगा दी। इससे कंटेनर डंपर में भिड़ गया। गाड़ी में अकेले ही था। मामूली चोटें आई हैं। घटना के बाद डंपर लेकर चालक भाग गया।
एनएचएआई के रूट पेट्रोलिग इंचार्ज संजय सिंह ने बताया कि उन्नाव ओवरब्रिज पर लाइट लगाने का काम चल रहा है। इस कारण हाइड्रा वहीं है। हाइड्रा आने पर क्षतिग्रस्त वाहन किनारे कराया जाएगा।